भरतपुर  में 12वां निशुल्क पांच दिवसीय शतरंज प्रशिक्षण शिविर शुरू

भरतपुर 

भरतपुर  में 12वां निशुल्क पांच दिवसीय शतरंज प्रशिक्षण शिविर शनिवार को  फ्यूचर पॉइन्ट  इंस्टीट्यूट जयंती नगर पर शुरू हो गया। शिविर से 10 मई तक चलेगाशिविर की शुरुआत माँ सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर कांग्रेस की महिला नेत्री पार्षद रेनू गौरवर ने की

नर्सिंग ऑफिसर के पदों के लिए निकली बम्पर भर्ती, इस डेट तक  कर सकते हैं अप्लाई | जानिए डिटेल

इस मौके पर रेनू गौरवर ने कहा कि शतरंज खेल में सोचने-समझने का अंदाज़ जीतना सटीक होगा सफलता उतनी ही नजदीक होगी इसलिए ऊंचा सोचो अच्छा सोचोउन्होंने कहा कि इस खेल को खेलने वालों की अच्छी-खासी दिमागी कसरत भी सहज हो जाती है और आप कितनी ही अच्छी रणनीति बनाएं। अगर आपने धीरज नहीं है। तो खेल में जीतना आपके लिए असंभव होगा।

आयोजक पवन पाराशर ने कहा कि शतरंज खेल को महाभारत के समय से जोड़ा जाता है शतरंज को एक बेहतरीन एकाग्रता  बिकसित करने वाला खेल माना गया है और इस खेल को दिमाग और अच्छे निर्णय से ही जीता जा सकता है। इस बौद्धिक खेल की जटिलता के कारण अधिकतर लोग इसे नहीं खेलते हैं। इसलिए गत 12 वर्षो से निःशुल्क शिविर का आयोजन कर शतरंज खेल में आमजन में रूचि जाग्रत करने प्रयास किया जा रहा है।

शिविर संयोजक व सामाजिक कार्यकर्ता  सुरेश शर्मा ने कहा कि शतरंज खेल मनोरंजन के साथ साथ मानसिक तौर पर मजबूत भी करता है। शिविर मार्गदर्शक हेमलता ने कहा कि शतरंज में जीत के लिए हमेशा आगे बढ़ने की रणनीति काम नहीं करती है। सामने वाले की चाल समझ कर, कभी-कभी चाल वापस भी लेनी पड़ती है। सही समय पर सही चाल का होना बहुत जरूरी है। और गलत चाल से खेल में नुकसान हो सकता है लेकिन समय रहते अगर सही चाले चलें, तो स्थिति सुधारने का मौका भी होता है।

शिविर में राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय दोनों ही नियमों से राज्य स्तरीय खिलाड़ियों द्वारा शिविर में भाग लेने वालों को रूबरू कराया जा रहा है। साथ ही भाग लेने वाले छात्रों को शतरंज संबधित अध्ययन सामग्री का वितरण भी निशुल्क किया गया है। शिविर प्रतिदिन  शाम 5 :00 से 7 :00 तक लगाया जा रहा है। शिविर में सबसे कम उम्र का खिलाडी कार्तिक शर्मा शब्द नाजिया है।

इस अवसर पर संस्था कोर्डिनेटर कमलेश पाराशर, तकनीकी एक्सपर्ट शुभम चंदोलिया, वाशु शर्मा, लोकेन्द्र शर्मा, सागर सोनी, आकांक्षा श्रीवास्तव, अंकुश श्रीवास्तव, तुषार सैन, रजत कुमार, तनी शर्मा,  नमन सारस्वत, आर्यन शर्मा, जोएष सिंह, शोरेव कुमार, शिवांग कुमार, जिंदल, सौरभ शर्मा, दीपक शर्मा, ध्रुब माथुर, आयुष भटनागर, पलक सोनी, आयुषी अग्रवाल आदि गवाह बने।

नोट: अपने मोबाइल पर नई हवा’की खबरें नियमित प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें   

नर्सिंग ऑफिसर के पदों के लिए निकली बम्पर भर्ती, इस डेट तक  कर सकते हैं अप्लाई | जानिए डिटेल

ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, बेकाबू कार पेड़ से टकराई, पति-पत्नी और बेटे की मौत | आगरा में शादी से लौट रहा था परिवार

फार्मासिस्ट के पदों पर बम्पर भर्ती, इस डेट तक करें अप्लाई | ये होंगे चयन के मापदंड

आयुर्वेद विभाग में निकली असिस्टेंट मेडिकल ऑफिसर के पदों पर बम्पर भर्ती, इस डेट तक करें अप्लाई | यहां जानिए डिटेल

WAPCOS के पूर्व CMD के खिलाफ CBI का बड़ा एक्शन, दिल्ली गाजियाबाद समेत देश में 19 जगहों पर छापेमारी, 20 करोड़ कैश बरामद | नोटों की गड्डियों से भरा था बैड

सुप्रीम कोर्ट में अभूतपूर्व घटना, हाईकोर्ट जज ने सुप्रीम कोर्ट को दे दिया रात बारह बजे तक का अल्टीमेटम तो सबसे बड़ी अदालत को रात आठ बजे बैठानी पड़ी बेंच और फिर हुआ ये फैसला | जानिए पूरा मामला