प्रदेश के 26 सहायक अभियोजन अधिकारियों को अभियोजन अधिकारी के पद पर पदोन्नत किया गया है। पदोन्नति के ये आदेश शासन सचिव गृह (विधि) के हस्ताक्षरों से मंगलवार को जारी किए गए। इनके पदस्थापन के आदेश अलग से जारी किए जाएंगे।
आदेशों के अनुसार विभागीय पदोन्नति समिति की अभिशंषा पर ये पदोन्नति दी गई है। सभी पदोन्नत अधिकारियों को पदोन्नति का लाभ रिक्ति की तारीख से और नकद लाभ कार्यग्रहण की तिथि से मिलेगा। पदोन्नति के ये आदेश आज दो सूचियों में जारी किए गए। पहली सूची में 24 अधिकारियों के और दूसरी सूची में दो अधिकारियों के नाम हैं। नीचे देखिए सूची: