रेलवे में बड़ा फेरबदल, देश के 37 मंडलों को मिले नए DRM, किस अधिकारी को कहां मिली कमान? देखें पूरी लिस्ट

भारतीय रेलवे ने 37 रेल मंडलों में नए डीआरएम नियुक्त किए। दिल्ली, मुंबई, अंबाला, जम्मू, लखनऊ सहित सभी मंडलों की पूरी सूची देखें।

नई दिल्ली। भारतीय रेलवे में प्रशासनिक स्तर पर एक बड़ा बदलाव किया गया है। देशभर के 37 रेल मंडलों में नए मंडल रेल प्रबंधकों (DRM) की नियुक्ति की गई है। 27 नवंबर 2026 को जारी नई पोस्टिंग सूची में उत्तर, दक्षिण, पूर्व, पश्चिम और मध्य भारत के कई महत्वपूर्ण रेल मंडलों की कमान नए अधिकारियों को सौंपी गई है। इस फेरबदल में दिल्ली, मुंबई, अंबाला, जम्मू, लखनऊ, प्रयागराज, पुणे, बेंगलुरु, जयपुर सहित कई प्रमुख मंडल शामिल हैं।

नई नियुक्तियों में अंबाला मंडल की जिम्मेदारी मनीषा चटर्जी को दी गई है, जबकि दिल्ली में संजय सिंह और जम्मू में अक्षय कुमार मरांदु को नया डीआरएम बनाया गया है। लखनऊ के उत्तर रेलवे मंडल में अमनदीप कपूर और पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल में शिखा श्रीवास्तव को जिम्मेदारी मिली है।

देश के प्रमुख रेल मंडलों में बदले प्रशासनिक चेहरे

नई सूची में पूर्व मध्य रेलवे, उत्तर रेलवे, उत्तर पश्चिम रेलवे, मध्य रेलवे, पश्चिम रेलवे और दक्षिण रेलवे समेत विभिन्न जोनों के मंडल शामिल हैं। मुंबई के दो प्रमुख मंडलों में भी नई नियुक्तियां हुई हैं। मुंबई सीएसएमटी में दीपक नारायण काटे और मुंबई सेंट्रल में सुधीर कुमार सरवरिया को जिम्मेदारी दी गई है। इसी तरह प्रयागराज में नितिन बंसल, डीडीयू में सुबिन कुमार, धनबाद में नीरज श्रीवास्तव, जबलपुर में गुनिंदर सिंह नरंग, रायपुर में पृथुल कुमार और सियालदह में मनोज कुमार गंगेया को नया डीआरएम नियुक्त किया गया है।

37 रेल मंडलों के नए DRM की पूरी सूची

डीडीयू: सुबिन कुमार

जयपुर: नरेंद्र कुमार लोहिया

मुंबई CSMT: दीपक नारायण काटे

जम्मू: अक्षय कुमार मरांदु

अंबाला: मनीषा चटर्जी

हुबली: समीर शंकर

प्रयागराज: नितिन बंसल

संबलपुर: डॉ. अमित कुमार जैन

रायपुर: पृथुल कुमार

लखनऊ (पूर्वोत्तर रेलवे): शिखा श्रीवास्तव

सियालदह: मनोज कुमार गंगेया

अजमेर: वीना कुमारी वर्मा

रतलाम: यशवंत कुमार चौधरी

मालदा टाउन: अर्चना मित्तल

विशाखापत्तनम: अमित श्रीवास्तव

मुंबई सेंट्रल: सुधीर कुमार सरवरिया

जबलपुर: गुनिंदर सिंह नरंग

नागपुर (मध्य रेलवे): इंद्रजीत दिहाना

धनबाद: नीरज श्रीवास्तव

लुमडिंग: प्रशांत कुमार

लखनऊ (उत्तर रेलवे): अमनदीप कपूर

दिल्ली: संजय सिंह

चक्रधरपुर: नीरज के. वर्मा

बेंगलुरु: नवीन कुमार अग्रवाल

इज्जतनगर: दिलीप कुमार श्रीवास्तव

गुंटकल: सत्येंद्र के. शुक्ला

सोलापुर: भारद्वाज चौधरी

कोटा: पवन प्रिया राजू

गुंटूर: योगेंद्र बघेल

तिनसुकिया: शरद शर्मा

नागपुर (दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे): अमिता शुक्ला

मैसूर: अभिजीत कुमार सिन्हा

रायगढ़ा: भास्कर चोरड़िया

वडोदरा: राजेश तिवारी

सेलम: देवेंद्र कुमार चौधरी

नांदेड़: मनीष चंद्र

पुणे: हर्षा दास

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

राहुल गांधी को स्टालिन का करारा जवाब; बोले- इतिहास हमें ‘कट्टाबोम्मन’ मानेगा, ‘एट्टप्पन’ नहीं; INDIA गठबंधन में नई तकरार

कोरोना से भी खौफनाक होगा AI का कहर? 2027 में लाखों मौतों और बैंकिंग ठप होने की डरावनी चेतावनी! | ‘घर में 14 दिन का राशन-पानी और नकदी रख लें…

परिसीमन पर मोदी सरकार ने विपक्ष के किले में लगाई सेंध, स्टालिन ने खोला रास्ता, शरद पवार की पार्टी भी बदलेगी पाला! INDIA गठबंधन में बढ़ी बेचैनी

HDFC बैंक ग्राहकों के मोबाइल पर अब नहीं आएगा हर UPI पेमेंट का मैसेज, 1 जनवरी से बदलने जा रहा है ये नियम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *