एमपी के कर्मचारियों के लिए बड़ा फैसला | सैलरी में बढ़ोतरी, लाखों परिवारों को राहत

मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) सरकार ने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3% बढ़ोतरी कर DA 58% कर दिया। इससे 7.5 लाख कर्मचारियों और 4.5 लाख पेंशनर्स को राहत मिलेगी।

भोपाल 

मध्य प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर आई है। बढ़ती महंगाई के बीच राज्य सरकार ने महंगाई भत्ता (DA) और महंगाई राहत (DR) में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर दी है। इस फैसले से प्रदेश के करीब 12 लाख कर्मचारियों और पेंशनर्स के परिवारों को सीधा फायदा मिलेगा।

सरकार के फैसले के बाद कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 55 प्रतिशत से बढ़कर 58 प्रतिशत हो गया है। बढ़ा हुआ भत्ता अप्रैल की सैलरी के साथ दिया जाएगा, जो कर्मचारियों के खातों में मई महीने में ट्रांसफर किया जाएगा।

सनसनी पर लगाम; सरकार ने रोकी टीवी चैनलों की टीआरपी | 4 हफ्ते तक नहीं आएगी रेटिंग रिपोर्ट

वहीं पेंशनर्स के लिए यह बढ़ोतरी 1 जनवरी 2026 से प्रभावी मानी जाएगी। इसका मतलब है कि उन्हें पिछले महीनों का एरियर भी मिलेगा, हालांकि सरकार यह राशि एक साथ देने के बजाय छह किस्तों में जारी करेगी।

जानकारी के अनुसार जुलाई 2025 से मार्च 2026 तक का एरियर बनेगा और यह रकम मई से अक्टूबर तक हर महीने किस्तों में कर्मचारियों और पेंशनर्स के खातों में पहुंचाई जाएगी।

बढ़ोतरी के बाद कर्मचारियों की सैलरी में करीब 465 रुपये से लेकर 4,230 रुपये तक का इजाफा होगा, जबकि एरियर के रूप में 4,185 रुपये से लेकर 38,070 रुपये तक की राशि मिलने की संभावना है।

अब टैक्स वेबसाइट पर मिलेगा ‘कर साथी’ | AI असिस्टेंट के साथ इनकम टैक्स की नई साइट लॉन्च

प्रदेश में करीब 7.50 लाख कर्मचारी और अधिकारी तथा लगभग 4.50 लाख पेंशनर्स इस फैसले से लाभान्वित होंगे। सरकार के इस निर्णय से राज्य के खजाने पर करीब 2,450 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ आएगा, लेकिन महंगाई के दबाव के बीच इसे कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

रिटायरमेंट के दिन ही बर्खास्त! | 37 साल की नौकरी के बाद PNB अधिकारी को सबसे कड़ी सजा क्यों? हाईकोर्ट ने उठाए सवाल

डॉलर पर RBI का ‘सर्जिकल वार’ | बैंकों को अतिरिक्त डॉलर बेचने होंगे, रुपये में दिख सकती

भारत के वैज्ञानिकों की बड़ी खोज | नया मटेरियल ऊर्जा स्टोरेज और ग्रीन हाइड्रोजन को बना सकता है सस्ता व असरदार

 

‘नई हवा’ की खबरों को Subscribe करने के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़ें।