अलवर (Alwar) के बाबू शोभाराम आर्ट्स कॉलेज (Babu Shobharam Arts College) के 44 वर्षीय असिस्टेंट प्रोफेसर अग्नि देव आर्य की शुक्रवार सुबह अचानक हार्ट अटैक से मौत हो गई। बाथरूम से निकलते ही गिर पड़े, परिवार में शादी की तैयारी चल रही थी।
अलवर
अलवर में शुक्रवार की सुबह एक सरकारी कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर की अचानक मौत ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया। महज 44 साल की उम्र में जिंदगी का यह सफर यूं थम जाएगा, किसी ने सोचा भी नहीं था।
बताया जा रहा है कि सुबह करीब 5:15 बजे दाउदपुर स्थित जनकपुरी कॉलोनी में रहने वाले अग्नि देव आर्य बाथरूम से बाहर निकले ही थे कि अचानक जमीन पर गिर पड़े। घरवालों को कुछ समझ आता उससे पहले ही वे बेसुध हो चुके थे। घबराए परिजन तुरंत उन्हें अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
अब टैक्स वेबसाइट पर मिलेगा ‘कर साथी’ | AI असिस्टेंट के साथ इनकम टैक्स की नई साइट लॉन्च
अग्नि देव आर्य पिछले 18 साल से अलवर के बाबू शोभाराम आर्ट्स कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत थे। संयोग से इसी कॉलेज में उनके चाचा अशोक आर्य प्रिंसिपल हैं। परिवार और कॉलेज दोनों जगह इस घटना से गहरा सदमा है।
प्रिंसिपल अशोक आर्य ने बताया कि जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने प्रथम दृष्टया मौत का कारण हार्ट अटैक बताया है। बहन अंजना आर्य न्यायालय में मुख्य लोक अभियोजक है।
मृतक के पिता सत्यदेव आर्य, जो कि सेवानिवृत्त जूनियर इंजीनियर हैं, ने बताया कि अग्नि देव बाथरूम से बाहर आए ही थे कि अचानक गिर पड़े। परिवार वाले उन्हें करीब 10 मिनट के भीतर निजी अस्पताल ले गए। वहां से डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
सनसनी पर लगाम; सरकार ने रोकी टीवी चैनलों की टीआरपी | 4 हफ्ते तक नहीं आएगी रेटिंग रिपोर्ट
परिवार ने बताया कि घर में जल्द ही खुशियों की तैयारी होने वाली थी। अग्नि देव के रिश्ते की बात चल रही थी और जल्द शादी तय होने की उम्मीद थी, लेकिन उससे पहले ही यह हादसा हो गया। पोस्टमॉर्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। जनकपुरी कॉलोनी और कॉलेज से जुड़े लोगों में शोक का माहौल है—एक ऐसे शिक्षक के अचानक चले जाने का, जो रोज की तरह सुबह उठा था, लेकिन फिर कभी वापस नहीं लौटा।
नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
डॉलर पर RBI का ‘सर्जिकल वार’ | बैंकों को अतिरिक्त डॉलर बेचने होंगे, रुपये में दिख सकती
‘नई हवा’ की खबरों को Subscribe करने के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़ें।
