हरियाणा में डबल मर्डर: दादा-पौता को दिनदहाड़े सरेआम गोलियों से भून दिया

सोनीपत 

हरियाणा के सोनीपत में शुक्रवार को दिनदहाड़े दादा-पौता को सरेआम गोलियों से भून दिया गया। बाइक व गाड़ियों में सवार 10-12 बदमाशों ने दोनों पर 25 से 30 राउंड गोलियां चलाई। इससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों मृतक रिटायर्ड फौजी हैं। इस हत्याकांड के बाद यहां सनसनी फ़ैल गई।

नूंह हिंसा का आरोपी कांग्रेस MLA मामन खान राजस्थान से गिरफ्तार, धारा 144 लागू | प्रशासन ने मुस्लिम समाज को घर पर ही जुमे की नमाज अता करने को कहा

जानकारी अनुसार गोहाना क्षेत्र के गांव लाठ के राज और पौता रमेश शुक्रवार को बाइक से  सोनीपत के लिए निकले थे। दोनों अभी गांव से बाहर गोहाना-सोनीपत रोड पर अड्डे पर पहुंचे ही थे कि बाइक व गाड़ियों में सवार होकर आए करीब आधा दर्जन बदमाशों ने उनको घेर लिया और ताबड़तोड़ गोलियां बरसानी शुरू कर दी। इससे मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। गोलियों की तड़तड़ाहट सुनकर लोग घरों और दुकानों में दुबक गए।

बदमाश दोनों की हत्या कर हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए। मौके से पुलिस को गोलियों के 28 खोल मिले हैं। लाठ गांव में डबल मर्डर की सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। आसपास के पूरे क्षेत्र को पुलिस ने घेर कर नाकाबंदी कर दी। हत्या कर फरार हुए बदमाशों की खोजबीन की गई, लेकिन समाचार लिखे जाने तक उनका कोई सुराग नहीं लगा था। गोहाना सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर वजीर ने बताया कि परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। एफएसएल की टीम मौके पर सबूत जुटा रही है। आसपास के सीसीटीवी को भी खंगाला जाएगा।

उल्लेखनीय है कि लाठ गांव में 22 अप्रैल को सूरज नाम के युवक की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। राज व रमेश की हत्या को इसी का बदला माना जा रहा है। पुलिस ने सूरज हत्याकांड में गांव के ही विक्की और विजय उर्फ भठरा को गिरफ्तार किया है। दोनों फिलहाल जेल में है।

नई हवा’ की  खबरें  नियमित  और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए  व्हाट्सएप नंबर  9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें

UP भाजपा में बड़ा बदलाव, 50 जिलों के अध्यक्ष बदले, यहां देखें लिस्ट | बदलने के पीछे ये हैं बड़ी वजह

नूंह हिंसा का आरोपी कांग्रेस MLA मामन खान राजस्थान से गिरफ्तार, धारा 144 लागू | प्रशासन ने मुस्लिम समाज को घर पर ही जुमे की नमाज अता करने को कहा

UP में ट्रिपल मर्डर: बाप-बेटी और दामाद की गोली मारकर हत्या, गुस्साए लोगों ने कई घरों की फूंका | तहसीलदार का सिर फूटा, कई पुलिसकर्मी घायल

असिसटेंट प्रोफेसर भर्ती: दो लाख से ज्यादा आईं एप्लीकेशन, इतनों में मिला फर्जीवाड़ा, RPSC लेगा अब ये एक्शन

फिर निकली RAS की तबादला सूची, कई SDO और सहायक कलक्टर बदले, एक RTO को दूसरे विभाग में भेजा, नगर निगमों में भी फेरबदल | देखें लिस्ट

गहलोत सरकार ने बदले कई जिलों में DSP, देखें लिस्ट

रेलवे का अफसर तीन लाख की घूस लेते गिरफ्तार, घर से बरामद हुआ 2.61 करोड़ रुपए कैश | पकड़े जाने पर CBI से बोला- सभी अफसरों का कमीशन फिक्स

RBI New Order: आरबीआई का ग्राहकों के हक़ में बड़ा फैसला, अब बैंकों ने ये डॉक्यूमेंट देने में की देरी तो साथ में देना होगा हर रोज इतना हर्जाना | यहां जानें डिटेल

इस यूनिवर्सिटी में निकली असिस्टेंट प्रोफेसर, एसोशिएट प्रोफेसर व प्रोफेसर की भर्ती | इस डेट तक करें अप्लाई

बचा लीजिए पैसा, FD पर फिर बढ़ेंगी ब्याज दर, जानिए वजह

7th Pay Commission: सामने आया AICPI Index का ताजा नंबर, 50 फीसदी को क्रॉस कर सकता है केंद्रीय कर्मचारियों का DA