नायब सिंह सैनी होंगे हरियाणा के नए CM | जानिए कौन हैं सैनी | खट्टर लड़ सकते हैं लोकसभा का चुनाव, JJP से टूटा गठबंधन; ये थी वजह

चंडीगढ़ 

हरियाणा की सियासत में मंगलवार को बड़ा उलटफेर हुआ सुबह भाजपा की सहयोगी पार्टी JJP गठजोड़ से बाहर हो गई और उसके तुरन्त बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने पद से इस्तीफा दे दिया इस बीच नायब सिंह सैनी को हरियाणा का नया मुख्यमंत्री बनाकर हरियाणा में फिर चौंका दिया। नायब सिंह सैनी को मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का विश्वासपात्र माना जाता है। उनके कहने पर ही कुछ वक्त पहले भाजपा ने उन्हें प्रदेश अध्यक्ष का जिम्मा सौंपा है। सूत्रों के मुताबिक मनोहर लाल खट्टर आगामी लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं

इस बीच  खट्टर ने चंडीगढ़ में बीजेपी और निर्दलीय विधायकों के साथ बैठक कीनिर्दलीय विधायकों ने सीएम खट्टर से मुलाकात कर अपना समर्थन जताया

Identify Fake Medicines: धड़ल्ले से बिक रही हैं नकली दवाएं, खरीदने से पहले ऐसे करें असली-नकली की पहचान

जननायक जनता पार्टी (JJP) से रिश्ता ख़त्म होने के बाद खट्टर ने अपने पूरे कैबिनेट के साथ इस्तीफा दिया था। कहा जा रहा है कि आगामी लोकसभा चुनाव में सीट शेयरिंग को लेकर हुए मतभेदों की वजह से ये गठबंधन टूटा है। बताया जा रहा है कि दुष्यंत चौटाला की तरफ से दो सीटें मांगी थीं। बीजेपी आला नेतृत्व एक सीट देना चाहता था, लेकिन दुष्यंत दो सीटों की मांग पर अड़े हुए है। सूत्रों के अनुसार बीजेपी प्रदेश नेतृत्व 10 सीटों पर लड़ने की योजना बना ली है।

हरियाणा के नए मुख्यमंत्री  नायब सिंह सैनी इस समय कुरुक्षेत्र से सांसद हैंवे 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले विधायक भी रहे हैं 2014 में नायब सिंह ने अंबाला जिले की नारायणगढ़ सीट से विधानसभा चुनाव जीता था ये चुनाव नायब 24 हजार से ज्यादा वोटों से जीते थे बाद में खट्टर सरकार में मंत्री बनाए गएजब 2019 का चुनाव आया तो पार्टी ने नायब को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी और कुरुक्षेत्र से टिकट देकर चौंका दिया था तब भी नायब सिंह संगठन के भरोसे पर खरे उतरे 2019 के लोकसभा चुनाव में नायब को 6 लाख 88 हजार 629 वोट मिले उनके प्रतिद्वंदी कांग्रेस उम्मीदवार निर्मल सिंह आधे वोट भी नहीं पा सके निर्मल को 3 लाख 4 हजार 38 वोट मिल सके थे

नायब सिंह सैनी भाजपा के हरियाणा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हैं। वह ओबीसी समुदाय से आने वाले भाजपा के प्रमुख नेता हैं। नायब सिंह सैनी को साल 1996 में राज्य में भाजपा संगठन की जिम्मेदारी दी गई थी। साल 2002 में उन्हें भाजयुमो का जिला महामंत्री बनाया गया। 2012 में सैनी अंबाला भाजपा का अध्यक्ष बने। इसके बाद सैनी लगातार बढ़ते गए। नायब सैनी 2014 में नारायणगढ़ से चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे। साल 2016 में सैनी को खट्टर सरकार में राज्य मंत्री भी बनाया गया था।

नई हवा’ की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर  9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

Identify Fake Medicines: धड़ल्ले से बिक रही हैं नकली दवाएं, खरीदने से पहले ऐसे करें असली-नकली की पहचान 

योगी सरकार ने किया राज्य कर्मचारियों का DA 4% बढ़ाने का ऐलान

Lok Sabha Elections-2024 Campaign: इस बार चुनाव में जमकर उड़ेंगे उड़न खटोले, किराया जानकर रह जाएंगे दंग | चालीस फीसदी तक बढ़ सकती है डिमांड

राजस्थान में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व केंद्रीय मंत्री लालचंद कटारिया सहित इन 32 नेताओं ने छोड़ा ‘हाथ’, भाजपा का दामन थामा

कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, वायनाड से राहुल गांधी, राजनांदगांव से भूपेश बघेल लड़ेंगे चुनाव | देखें पूरी लिस्ट

DA: केंद्रीय कर्मियों का महंगाई भत्ता 4 फीसदी बढ़ा, वेतन में इतना होगा इजाफा | अब सरकार पर आठवें वेतन आयोग गठित करने का बढ़ा दबाव, जानिए इसकी वजह

राजस्थान में नशीली दवाओं के खिलाफ बड़ा एक्शन, 59 औषधि विक्रेताओं के लाइसेन्स निलम्बित, 2 के लाइसेन्स निरस्त, कई दुकानों पर फर्मासिस्ट तक नहीं मिले | 35 लाख की औषधियों का स्टॉक जब्त, एक दवा विक्रेता गिरफ्तार

नकली दवाओं का गोरखधंधा; चाक पाउडर की मदद से बनाई जातीं थीं गोलियां, ₹44 लाख की टैबलेट जब्त | बड़ी फार्मा कंपनियों के नाम पर हो रही थी दवाओं की कालाबाजारी | ये भी हुए चौंकाने वाले खुलासे

लोकसभा चुनाव-2024: भाजपा ने फूंका बिगुल, जारी हुई 195 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट | सूची में यूपी से 51, मप्र से 24, राजस्थान से 15 नाम, पूर्व CM शिवराज सिंह लड़ेंगे चुनाव | यहां देखिए पूरी लिस्ट

नई हवा’ की  खबरें  नियमित  और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए  व्हाट्सएप नंबर  9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें