गहलोत ने की राजस्थान में एक लाख नई भर्तियों की घोषणा, सरकार कॉलेज भी खुलेंगे | यह भी कहा- कर्मचारियों को भगवान भरोसे नहीं छोड़ सकते

जयपुर 

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुरुवार को विधानसभा में बजट पर हुई चर्चा के बाद अपना जवाब दिया और एक लाख नई भर्ती करने की बड़ी घोषणा कर दी। ये भर्तियां पहले से घोषित भर्तियों से अलग होंगी।गहलोत ने  कहा कि सभी विभागों के खाली पद भरने के लिए ये भर्तियां होंगी।

वकील साहब! मेरी कोर्ट में ज्‍यादा स्मार्ट मत बनिये, आप मुसीबत में पड़ जाएंगे | सुप्रीम कोर्ट में जज ने क्यों लगाई लताड़; जानिए यहां

गहलोत ने इसके अलावा कई नए राजकीय कॉलेज खोलने, नई आईटीआई, राजकीय छात्रावास सहित अन्य घोषणाएं भी की। गहलोत ने प्रदेश के कर्मचारियों की बात भी रखी और कहा कि उनकी सरकार प्रदेश के कर्मचारियों को भगवान् भरोसे नहीं रख सकती।

गहलोत ने कहा कि जब विधायकों और सांसदों की सैलरी मनमर्जी से बढ़ सकती है तो सरकारी कर्मचारियों को भगवान भरोसे नहीं छोड़ सकते। उन्हें भी पेंशन का हक है। गहलोत ने कहा कि राजस्थान के बजट में 21 हजार करोड़ की ​कटौती की गई है। राज्य सरकार के लिए इतनी बड़ी रकम मायने रखती है।  केंद्र सरकार ने राजस्थान के बजट में इतनी बड़ी कटौती के बावजूद कोई सांसद नहीं बोला। किसी सांसद ने राजस्थान के हितों की पैरवी नहीं की। जब ऐसी हालत बनती है तो राज्य के सांसदों की ड्यूटी बनती है कि वे आवाज उठाएं।

ऐसा शातिर चोर जो दो महीने तक जज की कुर्सी पर बैठकर सुनाता रहा फैसला। आप भी जानिए इसका दिलचस्प किस्सा, रह जाएंगे दंग

क्या ऐसे बनेगी टीम इंडिया?
गहलोत ने इस मौके पर ईआरसीपी, ओपीएस पर केंद्र सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार राज्यों के साथ भेदभाव कर रही है। केंद्र एक तरफ तो टीम इंडिया की बात करते हैं, क्या ऐसे टीम इंडिया बनेगी। उन्होंने कहा कि मोदी ने राजस्थान सरकार के बारे में गलत टिप्पणी की है। ये फेडरल सिस्टम के खिलाफ है। मोदी सरकार ने योजनाओं के बजट में कटौती की है। गहलोत ने आंकड़े भी गिनाए और कहा कि नरेगा का भी बजट कम किया।

गहलोत का कहना था कि केन्द्र सरकार ने योजनाओं में राज्य और केन्द्र के शेयर प्रतिशत में कमी कर दी। उन्होंने कहा कि हमें केंद्र यह कह रहा है कि परियोजनाओं का पूरा पैसा आप ही खर्च करो, केन्द्र अपना हिस्सा बाद में देगा। जनता के हित के प्रोजेक्ट के साथ मोदी सरकार भेदभाव करती है।

अब बत्तीसी नहीं अट्ठाईसी बोलिए, घट रहे हैं दांत और गायब हो रही है अक्ल दाढ़ | एक स्टडी में खुलासा

गहलोत की नई घोषणाएं

  • चिरंजीवी योजना के तहत प्रदेश के बाहर किसी भी स्थान पर आर्गन ट्रांसप्लांट किया जा सकेगा।
  • इंगलिश मीडियम स्कूल के लिए एक्सपर्ट कमेटी बनेगी। प्रशिक्षण भी देंगे। प्री स्कूल भी शुरू करेंगे।
  • बुनियादी शिक्षा केन्द्र खुलेंगे
  • कई नए राजकीय कॉलेज खोले जाएंगे
  • हवामहल विधानसभा में उर्दू बीएड महाविद्यालय
  • आईटीआई भी खुलेगी
  • 20 नए छात्रावास खुलेंगे
  • पांच हजार राजीव गांधी युवा मित्र
  • बीकानेर में आई स्टार्ट अप सेंटर
  • सरकारी कॉलेजों में ओपन जिम
  • महाराव शेखाजी आर्मी ट्रैनिंग स्कूल
  • संभाग लेवल पर भी आर्मी ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट

ईआरसीपी पर गुमराह किया
ईआरसीपी पर मोदी ने राजस्थान वासियों को गुमराह किया। क्या विपक्ष की जिम्मेदारी नहीं है कि वो केंद्र के समक्ष इस बात को रखे। आपके 25 सांसद क्या कर रहे हैं। राजस्थान को 21 हजार 266 करोड़ रुपए कम मिलेंगे। गहलोत ने कहा कि राजस्थान का शानदार वित्तीय प्रबंधन किया है। यहां प्रति व्यक्ति आय बढ़ी है जो देश में नौ नंबर पर है। हमारी सरकार ने सामाजिक सुरक्षा भी दी है। हमारा कुशल वित्तीय प्रबंधन रहा है।

नोट:अपने मोबाइल पर नई हवा’की खबरें नियमित प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें

वकील साहब! मेरी कोर्ट में ज्‍यादा स्मार्ट मत बनिये, आप मुसीबत में पड़ जाएंगे | सुप्रीम कोर्ट में जज ने क्यों लगाई लताड़; जानिए यहां

PNB से दिनदहाड़े 22 लाख कैश लूट ले गए हथियारबंद नकाबपोश बदमाश

ऐसा शातिर चोर जो दो महीने तक जज की कुर्सी पर बैठकर सुनाता रहा फैसला। आप भी जानिए इसका दिलचस्प किस्सा, रह जाएंगे दंग

जयपुर-उदयपुर सहित MP में माइनिंग और प्रॉपर्टी कारोबारी के 35 ठिकानों पर IT की रेड | कैश में लेनदेन का मिला था इनपुट

राजस्थान में अपना ट्रेजरी सिस्टम P&A लागू करने पर CAG ने जताया ऐतराज | गहलोत सरकार नहीं बता रही हिसाब-किताब, जानिए इसकी वजह

अब बत्तीसी नहीं अट्ठाईसी बोलिए, घट रहे हैं दांत और गायब हो रही है अक्ल दाढ़ | एक स्टडी में खुलासा

7th Pay Commission: कर्मचारियों के लिए एक और अच्छी खबर, जारी हुए AICPI के ताजा आंकड़े, अब इतना बढ़ जाएगा DA