Haryana News: राखी की कोथली दी, 5 दिन बाद उसी ‘मुंहबोली बहन’ को रिश्वत के जाल में फंसवाया! | ₹1 लाख लेते रंगे हाथों पकड़ी गई महिला ग्राम सचिव

हरियाणा के पानीपत में ACB ने महिला ग्राम सचिव किरण को ₹1 लाख रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। ठेकेदार ने रक्षाबंधन पर उसे कोथली दी थी।

पानीपत। रिश्ते में बहन, राखी पर उपहार और फिर पांच दिन बाद रिश्वत के नोटों के साथ गिरफ्तारी… हरियाणा के पानीपत में सामने आया यह मामला भ्रष्टाचार की कहानी के साथ रिश्तों के एक अजीब मोड़ की वजह से भी चर्चा में है।

एक सरकारी ठेकेदार ने जिस महिला ग्राम सचिव किरण को करीब डेढ़ साल से अपनी मुंहबोली बहन बना रखा था, उसी के खिलाफ आखिरकार उसे भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) का दरवाजा खटखटाना पड़ा। आरोप है कि विकास कार्यों के बिल पास करने के बदले महिला सचिव रिश्वत मांग रही थी।

मर्डर केस में हरियाणा के पूर्व विधायक समेत 7 को उम्रकैद | 15 साल बाद आया फैसला

मामला यहां तक पहुंचा कि रक्षाबंधन के मौके पर ठेकेदार ने अपनी मुंहबोली बहन को पारंपरिक ‘कोथली’ भी दी थी। लेकिन त्योहार के महज पांच दिन बाद रिश्वत के एक लाख रुपये लेते हुए महिला सचिव ACB के जाल में फंस गई।

16% पटरियों पर 41% ट्रैफिक का बोझ, रेलवे ने अब पकड़ ली देश की ‘नस’ | ये 7 रूट होंगे चार लाइन, यात्रियों को मिल सकता है बड़ा फायदा

₹15 से ₹30 लाख के बिल और रिश्वत की मांग

ठेकेदार ने गांव राम नगर जीतगढ़ में नाली निर्माण, श्मशान घाट की चारदीवारी और गलियों के विकास से जुड़े काम कराए थे। इन कार्यों के करीब 15 लाख से 30 लाख रुपये तक के बिल पास होने थे।

आरोप है कि बिलों को मंजूरी देने के लिए महिला ग्राम सचिव लगातार ठेकेदार को परेशान कर रही थी। पहले रिश्वत की मांग 1.20 लाख रुपये की गई और बाद में सौदा 1 लाख रुपये में तय हुआ।

शिकायतकर्ता ने ACB को यह भी बताया कि आरोपी महिला सचिव इससे पहले अलग-अलग कामों के नाम पर उससे करीब 7 लाख रुपये की रिश्वत ले चुकी थी।

फिर बिछा जाल और सरकारी क्वार्टर से गिरफ्तारी

लगातार मांग से परेशान ठेकेदार ने स्टेट विजिलेंस एंड एंटी-कॉरप्शन ब्यूरो से शिकायत की। इसके बाद करनाल ACB की टीम ने कार्रवाई की योजना बनाई।

टीम ने पानीपत स्थित सरकारी क्वार्टर में जाल बिछाया। जैसे ही महिला ग्राम सचिव किरण ने 1 लाख रुपये के केमिकल लगे नोट लिए, ACB टीम ने उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

मामले में करनाल ACB पुलिस स्टेशन में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत एफआईआर नंबर 23 दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

राखी बांधने बहन जाए या भाई दफ्तर? सवाल उठा तो सरकार ने बदल दिया छुट्टी का नियम | हिमाचल में पहली बार रक्षाबंधन पर हुआ बड़ा फैसला

2029 चुनाव से पहले युवाओं पर EC का बड़ा फोकस, 50 हजार क्लबों से जुड़ेगी ‘Gen Z-Gen Alpha’ की नई पीढ़ी | 15 लाख स्कूल, 70 हजार कॉलेज और 1,400 यूनिवर्सिटी तक पहुंचेगा अभियान

रिटायरमेंट से पहले राजस्थान हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस पर गंभीर आरोप, सुप्रीम कोर्ट तक पहुंची शिकायत | जस्टिस मेहता की चिट्ठियों ने खड़े किए कई सवाल

60 की उम्र के बाद भी नौकरी का मौका | सरकारी पोर्टल पर बुजुर्गों के लिए 1.68 लाख वैकेंसी, 1.89 लाख ने कराया रजिस्ट्रेशन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *