शोघी (शिमला)
अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (ABRSM) की तीन दिवसीय कार्यकारिणी बैठक हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के शोघी (शिमला) में सफलता पूर्वक सम्पन्न हुई। इस बैठक में आगामी 5, 6 व 7 अक्टूबर 2025 को राजस्थान (Rajasthan) की राजधानी जयपुर (Jaipur) में होने वाले अखिल भारतीय अधिवेशन की घोषणा की गई। राष्ट्रीय संगठन मंत्री महेन्द्र कपूर ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए देशभर के कार्यकर्ताओं से समय पर सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
बैठक के दूसरे दिन पूर्व डीआरडीओ अध्यक्ष डॉ. जी. सतीश रेड्डी ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता का उल्लेख करते हुए भारत की स्वदेशी तकनीक पर आधारित रक्षा आत्मनिर्भरता को ऐतिहासिक उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि अब भारत न केवल तकनीकी रूप से सक्षम है, बल्कि वैश्विक स्तर पर आत्मनिर्भरता का स्पष्ट संकेत भी दे चुका है।
समापन सत्र में महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो. नारायण लाल गुप्ता ने आगामी 29 जुलाई 2025 को राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के 5 वर्ष पूर्ण होने की ओर ध्यान दिलाते हुए सुझाव दिया कि सभी राज्यों में नीति की जमीनी क्रियान्विति की समीक्षा के लिए एक व्यापक सर्वेक्षण कराया जाए, ताकि इसकी उपलब्धियों और संभावित कमियों का मूल्यांकन कर आगे की दिशा तय की जा सके।
बैठक का संचालन महासंघ की महामंत्री प्रो. गीता भट्ट ने किया। बैठक में देशभर के विभिन्न राज्यों से 180 प्रतिनिधियों ने भाग लिया और संगठन के भावी कार्यक्रमों व कार्ययोजनाओं पर विस्तार से विचार विमर्श किया।
नई हवा की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
गोदावरी में समा गया सुनहरा भविष्य | तेलंगाना में डूबे राजस्थान के 5 युवक, इनमें तीन सगे भाई
नई हवा’ की खबरें नियमित और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें
