महोबा
उत्तरप्रदेश (UP) के महोबा (Mahoba) जिले में श्रीनगर-बेलाताल मार्ग पर सोमवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे में विदाई की खुशियां चीखों में तब्दील हो गईं। चरखारी के बगरोन गांव से ननवारा गांव बहू की विदाई के लिए जा रही कार अचानक खाई में जा गिरी। हादसे में 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 3 अन्य गंभीर रूप से घायल हैं।
गोदावरी में समा गया सुनहरा भविष्य | तेलंगाना में डूबे राजस्थान के 5 युवक, इनमें तीन सगे भाई
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार जैसे ही ननौरा गांव के पास पहुंची, सामने से तेज रफ्तार बाइक आती दिखी। ड्राइवर ने बचने की कोशिश में स्टेयरिंग घुमाई लेकिन नियंत्रण खो बैठा। कार और बाइक की सीधी टक्कर हो गई, और बाइक कार के साथ करीब 20 मीटर तक सड़क पर घिसटती चली गई, इसके बाद कार खाई में जा गिरी।
चीखों से गूंज उठा गांव, खून से लाल हुई सड़क
घटना के तुरंत बाद अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। श्रीनगर थाना पुलिस, एंबुलेंस और प्रशासनिक अफसर मौके पर पहुंचे। घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया और मृतकों की पहचान कर परिजनों को सूचना दी जा रही है।
सीएम योगी का संज्ञान, अफसरों को दिए सख्त निर्देश
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे का गंभीर संज्ञान लेते हुए अफसरों को तत्काल राहत कार्य तेज करने और घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि कोई संभल नहीं सका
घटनास्थल पर मौजूद लोगों के अनुसार, दोनों वाहनों की रफ्तार काफी तेज थी, जिससे आमने-सामने की भिड़ंत को टालना लगभग असंभव हो गया। अब तक मृतकों की पुष्टि नहीं हो सकी है, लेकिन गांवों में मातम और कोहराम मच गया है।
नई हवा की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
गोदावरी में समा गया सुनहरा भविष्य | तेलंगाना में डूबे राजस्थान के 5 युवक, इनमें तीन सगे भाई
आइए पुराने जमाने को याद करते हैं…
नई हवा’ की खबरें नियमित और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें
