राखी बांधने बहन जाए या भाई दफ्तर? सवाल उठा तो सरकार ने बदल दिया छुट्टी का नियम | हिमाचल में पहली बार रक्षाबंधन पर हुआ बड़ा फैसला

हिमाचल प्रदेश में रक्षाबंधन पर सालों पुरानी छुट्टी व्यवस्था बदल गई। अब महिलाओं के साथ पुरुष कर्मचारियों को भी अवकाश मिलेगा, जबकि महिलाओं का HRTC बसों में सफर मुफ्त रहेगा।

शिमला। रक्षाबंधन की छुट्टी को लेकर हिमाचल प्रदेश में वर्षों से एक सवाल उठता रहा—जब बहन की छुट्टी है और भाई सरकारी दफ्तर में ड्यूटी कर रहा है, तो राखी आखिर बंधेगी कैसे? इस बार सुक्खू सरकार ने इसी पुराने विरोधाभास को खत्म कर दिया है।

मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने रक्षाबंधन पर सिर्फ महिलाओं नहीं, बल्कि पुरुष कर्मचारियों को भी अवकाश देने का ऐलान किया है। यानी इस बार बहन और भाई, दोनों एक साथ त्योहार मना सकेंगे। हिमाचल में पहली बार रक्षाबंधन के मौके पर भाइयों को भी इस तरह सरकारी छुट्टी दी गई है।

सीएम सुक्खू ने विधानसभा की कार्यवाही के दौरान इसकी घोषणा की। इसके बाद सामान्य प्रशासन विभाग ने अधिसूचना जारी कर 28 अगस्त को सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया। प्रदेश सरकार के अधीन आने वाले विभाग, बोर्ड, निगम, स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय बंद रहेंगे। जरूरी सेवाओं को इससे अलग रखा गया है।

दरअसल, हिमाचल में पहले रक्षाबंधन के दिन महिलाओं को छुट्टी मिलती थी, जबकि पुरुष कर्मचारियों को कार्यालय पहुंचना पड़ता था। इसी व्यवस्था को लेकर अक्सर सवाल उठते थे कि त्योहार भाई-बहन का है तो छुट्टी सिर्फ बहनों तक सीमित क्यों रहे? सुक्खू सरकार के नए फैसले ने इस बहस पर विराम लगा दिया है।

राखी पर महिलाओं के लिए बस यात्रा भी मुफ्त

रक्षाबंधन पर सरकार ने महिलाओं को एक और राहत दी है। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने घोषणा की कि एचआरटीसी बसों में हिमाचल प्रदेश की सीमा के भीतर महिलाओं से कोई किराया नहीं लिया जाएगा।

त्योहार के दौरान यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए अतिरिक्त बसें भी चलाई जाएंगी। डिप्टी सीएम ने साफ चेतावनी दी है कि यदि किसी महिला से किराया वसूलने या उसे बस में न बैठाने की शिकायत मिली तो संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

इस तरह हिमाचल में इस बार रक्षाबंधन सिर्फ बहनों की छुट्टी तक सीमित नहीं रहेगा—भाई भी घर पर होंगे और बहनों का सफर भी मुफ्त होगा।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

2029 चुनाव से पहले युवाओं पर EC का बड़ा फोकस, 50 हजार क्लबों से जुड़ेगी ‘Gen Z-Gen Alpha’ की नई पीढ़ी | 15 लाख स्कूल, 70 हजार कॉलेज और 1,400 यूनिवर्सिटी तक पहुंचेगा अभियान

रिटायरमेंट से पहले राजस्थान हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस पर गंभीर आरोप, सुप्रीम कोर्ट तक पहुंची शिकायत | जस्टिस मेहता की चिट्ठियों ने खड़े किए कई सवाल

लाल ट्रॉली बैग से खुला 18 टुकड़ों वाली हत्या का राज, लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं हुई | चेन्नई के उस कमरे में पहुंची पुलिस तो बर्तन के अंदर था कटा सिर, बदबू दबाने के लिए शव के टुकड़े तक उबाल डाले

60 की उम्र के बाद भी नौकरी का मौका | सरकारी पोर्टल पर बुजुर्गों के लिए 1.68 लाख वैकेंसी, 1.89 लाख ने कराया रजिस्ट्रेशन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *