गोदावरी में समा गया सुनहरा भविष्य | तेलंगाना में डूबे राजस्थान के 5 युवक, इनमें तीन सगे भाई

पाली 

तेलंगाना (Telangana) के बसारा (Basara) में गोदावरी नदी (Godavari river) ने राजस्थान (Rajasthan) के पांच युवकों की मौत हो गई। हैदराबाद के दिलसुखनगर में रह रहे पाली (Pali) और नागौर (Nagaur) जिले के प्रवासी परिवार रविवार को पवित्र स्नान के लिए बसारा पहुंचे थे। लेकिन नहाते वक्त नदी का बहाव तेज हो गया और देखते ही देखते 5 युवक गहरे पानी में समा गए।

मरने वालों में पाली जिले के ढाबर गांव निवासी पेमाराम राठौड़ के तीन बेटे भरत (16), मदन (18) और राकेश (20), पेमाराम की साली का बेटा विनोद पुत्र हीरालाल, और नागौर के ऋतिक कच्छावा पुत्र चंपालाल शामिल हैं।

इनमें से भरत हाल ही में कक्षा 10 की परीक्षा में तेलंगाना राज्य में टॉप कर चुका था और कुछ दिन पहले ही उसका सार्वजनिक सम्मान हुआ था। अब वही होनहार छात्र, अपने दो भाइयों और रिश्तेदारों के साथ नदी की लहरों में खो गया।

हादसे की हकीकत: तेज बहाव में डूबे, संभलने तक का मौका नहीं मिला

रविवार को 18 लोगों का यह ग्रुप गोदावरी तट पर घूमने और स्नान के लिए गया था। स्थानीय लोगों के अनुसार, अचानक नदी में पानी का बहाव तेज हो गया। पांच युवक गहरे पानी में फंस गए। चीख-पुकार मच गई, बाकी लोग किसी तरह तट पर लौट आए। स्थानीय पुलिस और रेस्क्यू टीम की मदद से देर शाम तक सभी शव बरामद किए गए।

देर रात तक शव पहुंचे ढाबर, मातम पसरा
पाली जिले से चार शव सोमवार रात तक एंबुलेंस से ढाबर गांव लाए गए, जहां एक साथ पांच-पांच चिताओं की तैयारी चल रही है। पूरा गांव मातम में डूबा हुआ है। घरों में सन्नाटा है, और बुजुर्ग और महिलाएं बेसुध हैं। सरपंच प्रतिनिधि प्रभु दयाल सुथार ने बताया कि गांव में ऐसा हादसा पहले कभी नहीं देखा गया।

नई हवा की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

पिता का साया…

आइए पुराने जमाने को याद करते हैं…

बंद पड़ा खाता अब फिर से होगा चालू… वो भी बिना चक्कर लगाए | RBI ने निष्क्रिय खातों को एक्टिव करने के लिए दिए नए आदेश

अब 18 डिग्री पर AC चलाना होगा बीते जमाने की बात | सरकार लाएगी नया नियम, 20 से नीचे नहीं, 28 से ऊपर नहीं होगा तापमान

नई हवा’ की  खबरें  नियमित  और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए  व्हाट्सएप नंबर  9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें