आपने ये हैंडपम्प नहीं देखा तो क्या देखा…

उदयपुर

यहां बात केवल एक  हैन्डपम्प की नहीं है। बल्कि उसके पीछे छुपी देशभक्ति की भावना की है। खेल के मैदानों पर भी तिरंगे लहराकर लोग अपनी देशभक्ति का इजहार करते हैं। अपनी देशभक्ति को इजहार करने के तरीके को आम भारतीय कहीं न कहीं तलाश लेता है। अब इस  हैन्डपम्प को ही देख लीजिए। इसमें भी एक आम नागरिक ने भावनाओं का इजहार करने के लिए अपनी देशभक्ति को बड़े ही ख़ूबसूरत तरीके से उकेर दिया। 

देश प्रेम को दर्शाता यह  हैंडपम्प राजस्थान के उदयपुर शहर में आयुर्वेद कॉलेज के पास राडा जी चौराहे पर है। हैंडपम्प बरबस ही लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लेता है। इस क्षेत्र पर ऑटो स्टैंड चालकों व स्थानीय कामगारों ने मिलकर इस हैंडपंप को तिरंगे का सुंदर स्वरूप दिया है। जो बहुत ही कलात्मक है। पानी की टंकी पर लिखे संदेश पढ़ने वालों को मोटिवेट करते हुए नज़र आते हैं। खास बात ये है कि इस देशभक्ति की भावना का यहां के लोग सम्मान भी पूरा दे रहे हैं। कोई गंदगी नहीं फैलाता। कोई फैलता भी है तो उसे टोक देता है। इस कारण हैंडपंप के आसपास अनुकरणीय सफाई व्यवस्था पूरे शहर के लिए मिसाल बन गई है। सही कहा है कि देश प्रेम को परिभाषित करना या शब्दों में वर्णन करना आसान नहीं, यह हृदय से निकलने वाली भाषा है, जो हर भारतीय के हृदय में धड़कती है।





 

[DISPLAY_ULTIMATE_SOCIAL_ICONS]

प्रतिक्रिया देने के लिए ईमेल करें  : ok@naihawa.com

 


SHARE THIS TOPIC WITH YOUR FREINDS