रोहतक
हरियाणा के रोहतक जिले के DSP गोरखपाल राणा की बेटी एंजेलिना राणा ने ‘मिस टीन यूनिवर्स’ का खिताब जीत लिया है। 31 अगस्त को मुंबई में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की तीन स्तरीय प्रतियोगिता में एंजेलिना को यह खिताब मिला।
मुंबई से लौटने पर रोहतक की ऑफिसर कॉलोनी स्थित अपने पिता को मिले सरकारी आवास पर डीएसपी मुख्यालय गोरखपाल राणा की बेटी एंजेलिना राणा ने बताया कि प्रतियोगिता में हरियाणा से 6 लड़कियों ने हिस्सा लिया था। तीन कैटेगरी थी- मिस टीन, मिस और मिसेज यूनिवर्स। देशभर के विभिन्न राज्यों से कुल 30 प्रतिभागी चुने गए थे। 30 से 15 लड़कियां सिलेक्ट हुईं। 15 में से 5 और आखिर में 5 में से विनर बनी एंजेलिना राणा।
तीन स्तरों पर हुई पूरी प्रतियोगिता
एंजेलिना राणा ने बताया कि एक महीना पहले उसने यूट्यूब पर इस प्रतियोगिता के बारे में जाना। फिर मन में इसमें हिस्सा लेने की ललक जगी तो तैयारी शुरू कर दी। एक माह में प्रतियोगिता के लिए कई तरह के पड़ाव पार किए। प्रतियोगिता के लिए सबसे पहले सिलेक्शन का पड़ाव पार किया। इंटरव्यू हुआ, जिसमें कुछ सवाल पूछे गए। आखिर में 31 अगस्त को मुंबई में रात करीब साढ़े 9 बजे जब स्टेज से अनाउंस हुआ कि एंड द विनर इज एंजेलिना राणा फ्रॉम हरियाणा, तो मैं यकीन नहीं कर पाई।
जजमेंट में अनेक तरह की बातें नोटिस होती हैं
प्रतियोगिता की जजमेंट में अनेक तरह की बातें नोटिस की जाती हैं। जैसे प्रतिभागी का आत्मविश्वास, अनुशासन किस लेवल का है। किस टाइम ज्वॉइन करके किस टाइम एग्जिट हुआ। प्रस्तुतिकरण खास तौर पर देखा जाता है। इन सभी पैरामीटर पर सभी प्रतिभागियों को जज किया गया और इसमें मुझे पहला स्थान मिला।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- सरकारी बैंक अधिकारियों को बड़ा झटका या राहत? PLI स्कीम पर सरकार ने लगाई रोक | 19 नवंबर 2024 की व्यवस्था अब ठंडे बस्ते में, नए फॉर्मूले पर यूनियनों से होगी बातचीत
- दौसा में हरियाली का संदेश, मंदिर परिसर से महिला थाने तक रोपे पौधे
- छह महीने की शादी… फिर पत्नी के शव के साथ ऐसी हैवानियत, पढ़कर कांप उठेगा कलेजा | फ्रिज में रखे थे शरीर के टुकड़े, उसी कमरे में खाना खाता रहा पति; बदबू ने खोला खौफनाक राज
- बाजार जाने निकली थीं सात महिलाएं, अचानक सिर पर आ गिरा मौत का मलबा | भरतपुर में दीवार ढहने से एक की मौत, 6 घायल; CM भजनलाल अस्पताल पहुंचे
- पहली बार वोट डालने वालों के लिए खास पहल, EVM की समझ के साथ युवाओं ने जाना एक वोट का मतलब | प्रश्न प्रतियोगिता आयोजित
- 35 साल पूरे, अब लोक मंथन के जरिए सांस्कृतिक विरासत को जगाने की तैयारी | भरतपुर में अधिवक्ता परिषद के स्थापना दिवस पर 27 सितंबर की रथ यात्रा का ऐलान
- वैर नगरपालिका चुनाव में 134 प्रत्याशियों की एंट्री, मुकाबला हुआ त्रिकोणीय | निर्दलीयों की बढ़ी ताकत, अब वार्डों के वोटर तय करेंगे किसकी बनेगी सरकार
- 11 महीने बाद राजस्थान हाईकोर्ट को मिला नियमित चीफ जस्टिस | शपथ लेते ही जोधपुर रवाना हुए संजय के. अग्रवाल, सादगी भी चर्चा में
- पुलिस की धमकी देकर 70 लाख हड़पने की तैयारी, तभी PNB ने पकड़ लिया खेल | 78 साल के बुजुर्ग को ऐसे बनाया था डिजिटल अरेस्ट का शिकार
- जोधपुर में कांग्रेस का बड़ा ‘एक्शन’, 25 बागियों पर चला अनुशासन का डंडा | चुनाव से पहले 6 साल के लिए पार्टी से बाहर, पद-दायित्व भी खत्म
