भरतपुर
भरतपुर जिले की सभी 12 पंचायत समितियों के चुनाव नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। घोषित नतीजों के अनुसार पंचायत चुनाव में किसी भी दल को बहुमत नहीं मिल पाया है। परिणामों के अनुसार सभी पंचायत समितियों में निर्दलीयों का बोलबाला रहा। यानी निर्दलीय तय करेंगे कि किसका बोर्ड बनेगा।
इस बीच जिला परिषद में वार्ड नंबर 8 से पूर्व विदेश मंत्री के बेटे पूर्व विधायक जगत सिंह ने 5185 वोटों से बाजी मारी है। जगत सिंह को जिला प्रमुख के लिए मुख्य दावेदार माना जा रहा है।
भरतपुर में 12 पंचायत समिति में 272 वार्ड हैं जिसमें से 165 सीटों पर निर्दलीय प्रत्याशियों ने कब्ज़ा किया। बीजेपी (42), कांग्रेस (60) और बसपा (4) सीटों पर ही जीत पाए।
पंचायत समितिवार नतीजे
- कामां पंचायत समिति में भाजपा 4, कांग्रेस 6, निर्दलीय 13 और 2 निर्विरोध प्रत्याशी चुने गए।
- नगर पंचायत समिति में भाजपा के 4, कांग्रेस के 8, निर्दलीय 16 और निर्विरोध 1 प्रत्याशी जीता।
- पहाड़ी में भाजपा के 2, कांग्रेस 11, निर्दलीय 16 प्रत्याशी जीते।
भुसावर में भाजपा 4, कांग्रेस 4, और 11 निर्दलीय प्रत्याशी जीते।
- बयाना में भाजपा के 4, कांग्रेस 3, निर्दलीय 16 प्रत्याशी जीते।
- डीग में भाजपा 2, कांग्रेस 3, निर्दलीय 14 प्रत्याशी जीते।
- कुम्हेर में भाजपा 5, कांग्रेस 0, निर्दलीय 13, बसपा का 1 प्रत्याशी जीता।
- नदबई में भाजपा 2, कांग्रेस 1, निर्दलीय 22, बसपा 1 और 1 निर्विरोध प्रत्याशी चुना गया।
- सेवर में भाजपा 4, कांग्रेस 5, निर्दलीय 15 और 1 निर्विरोध प्रत्याशी जीता।
- उच्चैन में भाजपा 1, कांग्रेस 4, निर्दलीय 7, बसपा 2, और 1 निर्विरोध प्रत्याशी जीता।
- वैर में भाजपा 4, कांग्रेस 3, निर्दलीय 10 और निर्विरोध 1 प्रत्याशी जीता।
- रूपवास में भाजपा 6, कांग्रेस 9, निर्विरोध 8 प्रत्याशी जीते।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- जयपुर में महाराजा अग्रसेन जयंती पर निकलेगी शोभायात्रा, एक ही दिन होंगे कई आयोजन
- जयपुर के डॉ. संजीव अग्रवाल को मिली नई जिम्मेदारी, बिगाटेक में बने स्वतंत्र निदेशक
- भरतपुर के क्रिकेट को मिली बड़ी खुशखबरी, राजस्थान की रणजी टीम में तीन खिलाड़ियों की एंट्री; चौथे को भी जगह
- 10वीं बोर्ड वालों के लिए बड़ा बदलाव, नंबर कम आए तो मई में फिर परीक्षा; मगर सबको नहीं मिलेगा मौका
- यूक्रेन में भरतपुर के कारोबारी की दवा फैक्ट्री पर रूसी ड्रोन ने बरपाया कहर, मुख्य इमारत तबाह; 52 साल के कर्मचारी की मौत | देखें वीडियो
- टोंक के कलापर्व में चमका कोटा का नाम, डॉ. रमेश चन्द मीणा को मिला राष्ट्रीय युवा कला रत्न सम्मान
- विदेश से मेडिकल पढ़कर लौटे छात्रों के लिए राहत, FMG स्टाइपेंड पर बनी सहमति; अब शुरू होगी प्रक्रिया
- नदबई में ब्राह्मण महासभा महिला प्रकोष्ठ को मिली नई कमान, पूनम अध्यक्ष तो रवीना-ऋतु को मिली अहम जिम्मेदारी
- ब्लिंकिट के डार्क स्टोर में खुली लापरवाही की परतें, 13 डिग्री पर रखा था पनीर-चीज; 164 पैकेट नष्ट
- मैदान अधूरा, सुविधाएं सीमित और उम्मीदें पदक की… ऐसे कैसे तैयार होंगे राजस्थान के चैंपियन?
