तैश में आए विधायक, तहसीलदार को थप्पड़ दिखाकर धमकाया | तेरी अक्ल- मेरी अक्ल पर बढ़ी तकरार हाथापाई तक पहुंची, फिर हुआ ये

पंचायत समिति की मीटिंग के दौरान राजस्थान के एक विधायक का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया और तहसीलदार को मीटिंग से बाहर जाने को कह दिया। विधायक इतनी तैश में आ गए कि उन्होंने तहसीलदार को थप्पड़ तक दिखा दिया। जब विधायक ने तहसीलदार की अक्ल पर टिप्पणी की तो तहसीलदार को भी गुस्सा आ गया और उन्होंने भी पलट कर विधायक को मीटिंग से बाहर जाने को कह दिया। ’तू-तू’, ’मैं मैं’ से बात हाथापाई तक पहुंचती उससे पहले ही अन्य अधिकारियों ने दोनों को अलग किया और मामला शांत कराया।

नगर पालिका सफाई कर्मचारी ने 80 हजार के नाश्ते के बिल पास कराने की ली गारंटी, रिश्वत लेते हुए ACB ने दबोच लिया | किसके लिए ली दलाली; इसकी होगी जांच

घटना हनुमानगढ जिले की संगरिया पंचायत समिति की शनिवार को हुई मीटिंग की है। मीटिंग राजीव गांधी जल संरक्षण योजना के अंतर्गत परियोजनाओं की तैयारी की डीपीआर के अनुमोदन को लेकर हुई थी। इसी में फसल खराबे को लेकर चर्चा चल रही थी। इसी दौरान विशेष गिरदावरी की मांग पर संगरिया विधायक गुरदीप शाहपीनी और संगरिया तहसीलदार विश्व प्रकाश चारण में जमकर तकरार हो गई। ’तू-तू’, ’मैं मैं’ से बात नौबत हाथापाई तक पहुंच गई। अन्य अधिकारियों ने बीचबचाव कर दोनों को अलग किया।

दरअसल मीटिंग में विधायक गुरदीप शाहपीनी ने बरसात, ओलावृष्टि और अंधड़ से खराब हुई फसलों को लेकर स्पेशल गिरदावरी की मांग करते हुए कहा कि लीजिए मुफ्त की अक्ल दे रहे हैं। इस पर तहसीलदार को गुस्सा आ गया और तहसीलदार ने भी जवाब देते हुए कहा कि नहीं चाहिए आपकी अक्ल। इस पर विधायक तैश में आ गए और तहसीलदार को मीटिंग से बाहर जाने को कहा, तो तहसीलदार ने भी पलटकर विधायक को बाहर जाने की कह दी तो विधायक का गुस्सा भी सातवें आसमान पर चढ़ गया और कहा कि क्या बोल रहे हैं, थप्पड़ मारूंगा। तहसीलदार ने कहा कि तेरे लगेगी। इसके बाद दोनों में हाथापाई की नौबत आ गई।

बात हाथापाई तक पहुंचती; उससे पहले ही अधिकारियों ने बीचबचाव किया और दोनों को अलग किया और तहसीलदार को कमरे से बाहर ले गए, तब जाकर मामला शांत हुआ।  संगरिया विधायक गुरदीप शाहपीनी का कहना है कि तहसीलदार सही तरीके से गिरदावरी नहीं कर रहे और इससे किसानों को मुआवजा नहीं मिलेगा। जबकि तहसीलदार का कहना है कि वह गिरदावरी करने में लगे हुए हैं और कल ही उन्होंने खेतों में जाकर फसल खराबे को देखा था। उनका काम सरकार को रिपोर्ट भेजना है ना कि मुआवजा देना।

नोट: अपने मोबाइल पर ‘नई हवा’की खबरें नियमित प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें  

नगर पालिका सफाई कर्मचारी ने 80 हजार के नाश्ते के बिल पास कराने की ली गारंटी, रिश्वत लेते हुए ACB ने दबोच लिया | किसके लिए ली दलाली; इसकी होगी जांच

नवगठित जिलों में शिक्षा विभाग के कार्यालय स्थापित करने की शुरू हुई कवायद | CBEO को दी ये जिम्मेदारी

मथुरा में राजस्थान बार्डर पर UP पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, दो को पुलिस ने मारी गोली |  नौ गिरफ्तार, भारी असलाह बरामद | एक बदमाश पर भरतपुर में भी है मुकदमा दर्ज

2000 के नोटों में 2.85 करोड़ रुपए लेकर बैंक पहुंचा कारोबारी का बेटा, मैनेजर ने बुला ली पुलिस, फिर ये हुआ

खाली हुए DPC कोटे के 19 हजार पद, डगमगाई स्कूलों की शिक्षण व्यवस्था | माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने तदर्थ पदोन्नति पर पदस्थापन की मांगी मंजूरी, जानिए पूरा मामला