मथुरा में राजस्थान बार्डर पर UP पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, दो को पुलिस ने मारी गोली |  नौ गिरफ्तार, भारी असलाह बरामद | एक बदमाश पर भरतपुर में भी है मुकदमा दर्ज

मथुरा 

उत्तरप्रदेश के मथुरा में राजस्थान बॉर्डर पर UP पुलिस और SOG टीम की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। बदमाशों द्वारा फायरिंग करने पर पुलिस ने दो बदमाशों को पैर में गोली मार दी। उन दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती करा दिया है। मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने सात अन्य बदमाशों को भी गिरफ्तार किया है। इनसे भारी मात्रा में असलाह बरामद किया गया है। गिरफ्तार किए गए बदमाशों में से एक बदमाश के खिलाफ राजस्थान के भरतपुर जिले में भी मामले दर्ज हैं।

2000 के नोटों में 2.85 करोड़ रुपए लेकर बैंक पहुंचा कारोबारी का बेटा, मैनेजर ने बुला ली पुलिस, फिर ये हुआ

मुठभेड़ में घायल हुए बदमाशों के नाम महेंद्र और ओम प्रकाश हैं। इनके खिलाफ मथुरा के फरह थाना क्षेत्र के ओल कस्बा निवासी व्यापारी ब्रजेश कुमार ने रंगदारी मांगने की शिकायत दर्ज कराई थी। इन दोनों बदमाशों और इनके पांच अन्य साथियों को मुठभेड़ के दौरान उस समय गिरफ्तार किया गया जब पुलिस राजस्थान बॉर्डर पर बाघाई बॉर्डर पर चैकिंग कर रही थी। इसी दौरान ओम प्रकाश और महेंद्र अपने साथियों के साथ बोलरो से आते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने रोका तो उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी।

जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की। जिसमें महेंद्र और ओम प्रकाश पैर में गोली लगाने से घायल हो गए। घायल अवस्था में पुलिस ने दोनों बदमाशों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने इस दौरान महेंद्र और ओम प्रकाश के 7 साथियों को भी गिरफ्तार कर लिया। मथुरा एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि मुठभेड़ में घायल महेंद्र पर हत्या एवं रंगदारी मांगने सहित आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने इस मामले में महेंद्र और ओम प्रकाश के अलावा शिव चरण, मुन्नालाल, रंजीत सिंह, देव सिंह, अशोक कुमार, ब्रजेश और सूरज को गिरफ्तार किया है। शातिर बदमाश महेंद्र के खिलाफ फरह के अलावा राजस्थान के भरतपुर में भी मुकद्दमा दर्ज हैं।

भारी असलाह बरामद
पुलिस ने बदमाशों के पास से 9 mm की पिस्टल, 315 बोर का 1 तमंचा, 5 राइफल, 28 कारतूस, 2 बोलेरो गाड़ी संख्या UP 80 FL 7634,RJ 11 UA 4480 के अलावा 69 हजार रुपए बरामद किए। पुलिस ने बताया कि मथुरा के फरह थाना क्षेत्र के ओल कस्बा निवासी व्यापारी ब्रजेश कुमार ने ओम प्रकाश और महेंद्र पाल पर चौथवासूली का आरोप लगाते हुए धारा 387,506 और 341 में मुकद्दमा दर्ज कराया था। व्यापारी ने FIR में कहा है कि ओल का ही रहने वाला महेंद्र हिस्ट्रीशीटर बदमाश है। उसने कुछ दिन पहले अपने साथी ओम प्रकाश उर्फ ओपी के साथ मिलकर रुपयों की मांग की। न देने पर जान से मारने की धमकी दी थी। डर की वजह से उस समय रुपए दे दिए। अब एक बार फिर वह रुपए मांग रहा है।

नोट: अपने मोबाइल पर नई हवा’की खबरें नियमित प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें  

2000 के नोटों में 2.85 करोड़ रुपए लेकर बैंक पहुंचा कारोबारी का बेटा, मैनेजर ने बुला ली पुलिस, फिर ये हुआ

खाली हुए DPC कोटे के 19 हजार पद, डगमगाई स्कूलों की शिक्षण व्यवस्था | माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने तदर्थ पदोन्नति पर पदस्थापन की मांगी मंजूरी, जानिए पूरा मामला