शाबाश! जबरन KISS किया तो गुस्साई महिला ने युवक का होंठ ऐसे चबा डाला कि अलग हो गया

मेरठ 

सार: एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। एक दरिंदे ने महिला से दुष्कर्म करने की कोशिश की और इस दौरान उसने जबरन kiss करने की कोशिश की। इस पर महिला इतनी गुस्साई कि उसने सबक सिखाने के लिए उस युवक का होंठ इतनी बुरी तरह चबा डाला कि होंठ कटकर अलग हो गया। महिला के चीखने-चिल्लाने पर लोग इकट्ठा हो गए और उनकी सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने होंठ के टुकड़े को पैकेट में सील किया और अपने साथ ले गई। घायल आरोपी को नजदीकी सीएचसी ले गए। युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

मामला उत्तरप्रदेश के मेरठ में  दरौला थाना क्षेत्र के एक गांव का है जहां एक महिला खुद को बचाने के लिए दुष्कर्म की कोशिश करने वाले युवक से भिड़ गई। युवक  ने जबरन किस करने की कोशिश की तो महिला ने उसके होंठ इतनी बुरी तरह चबा डाले कि वह कट कर अलग हो गए। होंठ कटते ही उसके मुंह से खून बहने लगा। वो दर्द से तड़पकर चिल्लाने लगा। महिला ने भी चीख-पुकार मचाई। इसके बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। उन्होंने आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस को सूचना दी।

पीड़िता ने पुलिस को दी रिपोर्ट में कहा है कि दोपहर वह अपने खेत में काम कर रही थी। सन्नाटा था।तभी एक युवक ने अचानक पीछे से आकर उसे दबोच लिया। वह घबरा गई। समझ नहीं पाई कि उसे किसने पकड़ा। चिल्लाने की कोशिश की तो आरोपी ने उसका मुंह दबा लिया और उसे खेत में घसीटने लगा। उसके कपड़े फाड़ने लगा। जोर-जबरदस्ती करने लगा।

कुछ समझ नहीं आया तो होंठ चबा डाला
पीड़िता के अनुसार वह खुद को युवक से बचाने का पूरा प्रयास कर रही थी। तभी युवक जबरन किस करने लगा। खुद को बचाने के लिए महिला ने युवक के होंठों को अपने दांतों से जोर से काट लिया। गुस्से और घबराहट में होंठ को ऐसे चबा डाला कि उसका होंठ ही कटकर अलग हो गया। शोर सुनकर खेत में आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे। महिला ने पूरा वाकया बताया। लोगों ने मिलकर आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस को सूचना देकर बुलाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ की।

थाना प्रभारी दौराला संजय कुमार शर्मा ने बताया कि महिला की तहरीर पर आरोपी मोहित सैनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। युवक के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। उसने पूछताछ में अपना नाम लावड़ के मोहल्ला सैनीयान निवासी मोहित सैनी बताया है। वह गांव किस मकसद से पहुंचा था। यह सब पता किया जा रहा है। यह भी जांच की जा रही है कि क्या वह पीड़िता को पहले से जानता था?

नोट:अपने मोबाइल पर नई हवा’की खबरें नियमित प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम  और सिटी लिखकर मैसेज करें

न थोपें उन पर अपने सपनों का पहाड़

जब जज के सामने जिंदा खड़ा हो गया एक्सीडेंट में मरा हुआ शख्स | फिर इसके बाद ये हुआ

7th Pay Commission: कर्मचारियों के लिए एक और अच्छी खबर, जारी हुए AICPI के ताजा आंकड़े, अब इतना बढ़ जाएगा DA

डाकघर की इस स्कीम में आपका पैसा हो जाएगा डबल, सरकार ने बढ़ा दिया है अब ब्याज | यहां जानिए डिटेल

राष्ट्रपति भवन के मुगल गार्डन का बदला नाम, अब इस नाम से जाना जाएगा | साल में खोला जाएगा दो बार

मेरी सारी वांछित देह, लांछनों की…

आसमान को निहारना है तो अभी निहार लीजिए, हो सकता है कुछ सालों में आपको यह दिखना ही बंद हो जाए | जानिए इसकी वजह