शैक्षिक महासंघ के प्रतिनिधि मंडल की उप मुख्यमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष और आयुक्त कॉलेज शिक्षा से भेंट, लंबित शिक्षक समस्याओं के समाधान की मांग | मिल गया ये भरोसा

जयपुर 

अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राजस्थान (उच्च शिक्षा) (ABRSM) के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को उप मुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा से लंबित शिक्षक समस्याओं के संबंध में विस्तृत भेंट वार्ता की। इस दौरान प्रतिनिधि मण्डल को समस्याओं के समाधान का भरोसा दिया गया।

Vinesh Phogat: विनेश फोगाट हुईं डिसक्वालीफाई, नहीं मिलेगा कोई मेडल, ओवरवेट की वजह से अयोग्य घोषित | PM मोदी ने बढ़ाया हौसला-‘चैंपियंस की चैंपियन हैं आप!’

महामंत्री डॉ. सुशील कुमार बिस्सु ने बताया कि वार्ता के दौरान राजसेस महाविद्यालयों का संचालन सामान्य महाविद्यालय के रूप में करने, सेवानिवृत्ति आयु 65 वर्ष करने, आरवीआरईएस (RVRES) शिक्षकों के वर्षों से लंबित सीएएस हेतु बैठक कर वित्तीय लाभ प्रदान करने तथा उनका पदनाम परिवर्तन करने, यूजीसी रेगुलेशन के अनुरूप रिफ्रेशर व ओरियंटेशन कोर्स की छूट 31 दिसंबर 2023 तक बढ़ाने तथा कैरियर एडवांसमेंट हेतु 2010 रेगुलेशन का विकल्प 31 दिसंबर 2024 तक बढ़ाने, संविदा शिक्षकों को नियमित करने तथा महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालय में रिक्त पदों को भरने, 1 जनवरी 2006 से पूर्व चयनित वेतनमान में सेवानिवृत शिक्षकों की पेंशन नियतन अकादमिक लेवल 13ए में करने,  महाविद्यालयों में पिछले वर्षों में बढ़ी विद्यार्थी संख्या के अनुरूप कैडर रिव्यू करने आदि के संबंध में शीघ्र कार्रवाई करने की मांग की गई।

संगठन के अध्यक्ष डॉ. दीपक कुमार शर्मा ने बताया कि कैरियर एडवांसमेंट योजना का वास्तविक लाभ पात्रता तिथि से देने, सभी विश्वविद्यालयों में परीक्षा संबंधी मानदेय महंगाई सूचकांक के अनुसार बढ़ाने, शिक्षकों को पीएच.डी. कोर्स वर्क की अनिवार्यता से छूट देने अथवा इसके लिए सवैतनिक अवकाश की व्यवस्था करने, राजकीय कृषि महाविद्यालयों को राज्य वित्त पोषित विश्वविद्यालयों का संघटक  महाविद्यालय बनाने, निजी उच्च शिक्षा संस्थानों में कार्यरत शिक्षकों को यूजीसी अनुरूप न्यूनतम वेतन सुनिश्चित करने, शारीरिक शिक्षकों का पदनाम शारीरिक शिक्षा अनुदेशक करने ,महाविद्यालयों में प्रयोगशाला उपकरणों और पुस्तकों के लिए समुचित बजट का प्रावधान करने तथा राज्य में उच्च शिक्षा का पृथक विभाग सृजित किए जाने आदि विषयों पर उप मुख्यमंत्री से विस्तार से चर्चा हुई। उप मुख्यमंत्री जी ने सभी विषयों को गंभीरता से सुना तथा शीघ्र समुचित कार्यवाही करने का विश्वास दिलाया।

संगठन के प्रतिनिधि मंडल ने विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी से मिलकर उन्हें भी उच्च शिक्षा की समस्याओं की जानकारी दी तथा सहयोग की अपेक्षा व्यक्त की। देवनानी ने संगठन को उनके हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। प्रतिनिधि मंडल ने आयुक्त, कॉलेज शिक्षा पुखराज सेन से भी इन लंबित समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की। आयुक्त ने आयुक्तालय स्तर पर विभिन्न समस्याओं पर हो रही प्रगति की जानकारी दी तथा कतिपय समस्याओं के शीघ्र निराकरण का भरोसा दिलाया। प्रतिनिधि मंडल में अखिल भारतीय अतिरिक्त महामंत्री डॉ. नारायण लाल गुप्ता एवं प्रदेश अंकेक्षक और विशेषाधिकारी उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. कमल मिश्रा भी शामिल रहे।

‘नई हवा’ की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

Vinesh Phogat: विनेश फोगाट हुईं डिसक्वालीफाई, नहीं मिलेगा कोई मेडल, ओवरवेट की वजह से अयोग्य घोषित | PM मोदी ने बढ़ाया हौसला-‘चैंपियंस की चैंपियन हैं आप!’

राजस्थान में भीषण एक्सीडेंट, एक बाइक पर जा रहे थे परिवार के छह लोग, पांच की मौत | कंटेनर ने कुचल डाला

मथुरा में मुख्तार अंसारी गैंग का शार्प शूटर एनकाउंटर में ढेर, एक लाख का था इनाम | यूपी एसटीएफ को बड़ी सफलता

7th Pay Commission: AICPI के नंबर्स जारी, महंगाई भत्ते के स्कोर में आएगा बड़ा उछाल | जुलाई से इतना मिलेगा

जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर के पदों पर निकली बम्पर भर्ती, SSC ने जारी किया नोटिफिकेशन

RPSC AE Recruitment 2024: राजस्थान में असिस्टेंट इंजीनियर के पदों पर निकली बम्पर भर्ती | यहां देखें  डिटेल्स

Assistant Professor Recruitment: इस स्टेट में निकली असिस्टेंट प्रोफेसर की बम्पर भर्ती, इस डेट से शुरू होगा आवेदन प्रोसेस | जल्दी करें अप्लाई

8th Pay Commission: 8वां वेतन आयोग को लेकर सरकार का आया ये जवाब

राष्ट्रपति भवन के दरबार हॉल और अशोक हॉल के नाम बदले, अब इस नाम से जाने जाएंगे | जानें कितने भव्य हैं ये हॉल

प्रदेश के कॉलेजों से 2025 -26 में इतने प्रिंसिपल, प्रोफेसर, सहायक प्रोफेसर, व्याख्याता हो जाएंगे रिटायर, इनमें RVRES के शिक्षक भी शामिल | यहां देखें पूरी लिस्ट और जानें आपके जिले से कौन हो रहा है रिटायर

इस यूनिवर्सिटी में निकली प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती | इस डेट तक करें अप्लाई

Good News: कर्मचारियों के इन 8 भत्तों में होगा 25 फीसदी का इजाफा | 18 महीने के DA एरियर पर आया ये अपडेट

सरकारी कर्मचारियों के काम की खबर, सरकार ने GPF को लेकर किया ये ऐलान

सरकारी कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज, बंद हुआ ये चार्ज, बढ़ जाएगी इन-हैंड सैलरी

Maternity Leave: केंद्र सरकार ने मैटरनिटी लीव के 50 साल पुराने नियम में किया बदलाव, अधिसूचना जारी | जानें डिटेल

नई हवा’ की  खबरें  नियमित  और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए  व्हाट्सएप नंबर  9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें