भरतपुर
हरित बृज सोसायटी द्वारा रविवार को अनाह गेट शमशान घाट पर 51 बड़े पौधे और स्वास्थ्य मंदिर परिसर में 31 बड़े पौधे लगाए गए। ये सभी पौधे 10 फीट से 15 फीट तक ऊंचाई के लगाए गए जो एक दो वर्ष में ही बड़े वृक्ष के रूप में दिखाई देंगे।
सोसायटी अध्यक्ष डा.अशोक पाराशर के निर्देशन में सोसायटी के सदस्यों द्वारा ‘एक वृक्ष मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत वृक्ष लगाए गए। वरिष्ठ उपाध्यक्ष विष्णु कुमार शर्मा ने बताया कि इस अभियान में पीपल, बरगद, अर्जुन, नेपाली कदम, अमलतास, नीम, पाखर, जामुन आदि के पौधे लगाए गए और प्रत्येक सदस्य को उनकी नियमित देखभाल की जिम्मेदारी सौंपी गई।
इस यूनिवर्सिटी में निकली प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती | इस डेट तक करें अप्लाई
महासचिव सतेंद्र यादव ने सोसायटी के द्वारा कराए गए कार्यों एवं एमएसजे कॉलेज में चल रहे वृक्षारोपण कार्य के बारे में जानकारी दी। सोसायटी द्वारा कॉलेज परिसर में वृहद स्तर पर वृक्षारोपण का कार्य किया जाना है जिसमें करीब 2 हज़ार छोटे-बड़े पौधे लगाया जाना प्रस्तावित है। सोसायटी सदस्यों द्वारा पौधे लगाने से पहले उनमें खाद, जिप्सम, फंगीसाइड आदि का मिश्रण मिलाकर लगाया जा रहा है।
स्वास्थ्य मंदिर आश्रम में डॉ. वीरेंद्र अग्रवाल द्वारा पौधारोपण के अवसर पर सभी उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में सोसायटी के अवनीश शर्मा, शीलम सिंह, विकास मित्तल, जगदीश शर्मा,अशोक गुप्ता,श्रीभगवान, सुनीता कुशवाह, कुमार पाल, सुषमा गोयल, शंकर लाल, दिलीप गुप्ता, लोकेश सिंघल, रोहित, शशि गर्ग,संदीप शर्मा आदि ने पौधे लगाए।
नई हवा’ की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
राजस्थान से चलने वाली इन महत्वपूर्ण रेलगाड़ियों में बढ़ाए गए सामान्य श्रेणी के कोच
25 जून ‘संविधान हत्या दिवस’ घोषित, केंद्र का ऐलान; नोटिफिकेशन जारी | 1975 में इसी दिन लगा था आपातकाल
Good News: बजट से पहले केंद्र सरकार का तोहफा, EPF रेट को किया नोटिफाई | इतना मिलेगा ब्याज
सरकारी कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 536 पदों पर होगी भर्ती, आयोग को भेजी अभ्यर्थना
राजस्थान हाईकोर्ट में जिला जज के पदों पर निकली बम्पर भर्ती, इस डेट तक कर दें अप्लाई | जानें डिटेल
OMG! काम का प्रेशर नहीं झेल पाया तो रोबोट ने कर लिया सुसाइड
सरकारी कर्मचारियों के काम की खबर, सरकार ने GPF को लेकर किया ये ऐलान
CGHS कार्ड को लेकर आई बड़ी अपडेट, कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए अब ये काम कर दिया अनिवार्य
सरकार ने पेंशन को लेकर बदला ये बड़ा नियम, EPFO के लाखों सदस्यों को मिली बड़ी राहत
सरकारी कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज, बंद हुआ ये चार्ज, बढ़ जाएगी इन-हैंड सैलरी
Good News: राजस्थान में कर्मचारियों का बढ़ा DA, वित्त विभाग ने जारी किए आदेश
नई हवा’ की खबरें नियमित और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें
