साहित्यकार सम्मान
श्री हिंदी पुस्तकालय समिति डीग के अपने स्थापना दिवस पर होने वाले साहित्यकार सम्मान समारोह में सम्मानित होने वाले साहित्यकारों के पुरस्कारों की घोषणा की। समिति के अध्यक्ष मानसिंह यादव ने बताया कि समिति प्रतिवर्ष ब्रजभाषा में 13 एवं हिंदी भाषा में 12 विधाओं में साहित्यकारों को पुरस्कृत करती है।
यादव ने बताया कि ब्रजभाषा की विभिन्न विधाओं में ब्रजभाषा का सर्वोच्च पुरस्कार पूर्व विधायक मनोहर लाल गुप्ता ब्रजभाषा कहानी पुरस्कार दौसा के डॉ.अंजीव अंजुम को, छंद मुक्त रचना का पुरस्कार भरतपुर के गोविंद सिंह को, ब्रजभाषा गद्य व्यंग्य पुरस्कार देवी प्रसाद गौड़, ब्रजभाषा रेखा चित्र पुरस्कार अनुरागी भारद्वाज आयरखेड़ा मथुरा, ब्रजभाषा यात्रा वृतांत पुरस्कार मनोज मनु, ब्रजभाषा कुंडलिया पुरस्कार जगदीश मोहन रावत जयपुर, ब्रजभाषा गजल पुरस्कार राजवीर सिंह भारती मुरैना को दिया गया है।

इसी प्रकार हिंदी भाषा के पुरस्कारों में सर्वोच्च पुरस्कार हिंदी भाषा व्यंग पुरस्कार मधुर कुलश्रेष्ठ, हिंदी भाषा आत्मकथा पुरस्कार डॉ. विजय गोयल, हिंदी भाषा यात्रा वृतांत पुरस्कार गुलाम फरीद साबरी अलीगढ़ विश्वविद्यालय, हिंदी भाषा एकांकी पुरस्कार यश अग्रवाल भुवनेश्वर, हिंदी भाषा बाल कहानी पुरस्कार सुमन बाजपेईयी दिल्ली, हिंदी भाषा हिंदी कहानी पुरस्कार धर्मेंद्र कुमार सैनी बांदीकुई दौसा, हिंदी भाषा डायरी पुरस्कार वेद स्मृति कृति पुणे महाराष्ट्र चयन किया गया है।
हिंदी पुस्तकालय समिति के कार्यक्रम के प्रभारी सुरेंद्र सार्थक ने बताया कि इन सभी पुरस्कारों को 27 जुलाई को हिंदी पुस्तकालय समिति डीग के स्थापना दिवस समारोह में दिया जाएगा। इस अवसर पर साहित्यकारों को नकद राशि एवं स्मृति चिन्ह भेंट किए जाते हैं। उन्होंने बताया कि हिंदी साहित्य समिति विगत 98 वर्षों से ब्रजभाषा तथा हिंदी की सेवा में तत्पर है।
नई हवा’ की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
नवतपा: भीषण गर्मी का ज्योतिषीय पक्ष
नर को मादा बनाना अब चुटकी का काम… वैज्ञानिकों ने ढूंढ़ निकाली वो वजह जो करते हैं लिंग का निर्धारण
SEBI ने बदल दिया ये खास नियम, म्यूचुअल फंड में निवेश करने वालों को मिली बड़ी राहत
नई हवा’ की खबरें नियमित और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें