भरतपुर के रामेश्वरी देवी कन्या महाविद्यालय में पंचायत चुनाव-2026 के मद्देनजर मतदान शपथ कार्यक्रम और 18-19 आयु वर्ग के विद्यार्थियों के लिए मतदाता पंजीकरण शिविर आयोजित किया गया।
भरतपुर। पंचायत चुनाव-2026 को लेकर मतदाताओं को जागरूक करने के लिए रामेश्वरी देवी कन्या महाविद्यालय में मतदान शपथ कार्यक्रम और विशेष मतदाता पंजीकरण शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं को मतदान के महत्व की जानकारी देने के साथ 18 से 19 वर्ष आयु वर्ग के विद्यार्थियों को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने की प्रक्रिया भी समझाई गई।
राज्य निर्वाचन अधिकारी, राजस्थान के निर्देशों की अनुपालना में 27 अक्टूबर को आयोजित कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. उर्मिला मीणा ने महाविद्यालय परिवार को मतदान की शपथ दिलाई। उन्होंने आह्वान किया कि सभी मतदाता धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा किसी अन्य प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें।
ऑनलाइन और ऑफलाइन पंजीकरण की दी जानकारी
महाविद्यालय में आयोजित विशेष शिविर में 18-19 आयु वर्ग के विद्यार्थियों के मतदाता सूची में पंजीकरण पर विशेष ध्यान दिया गया। ईएलसी प्रभारी डॉ. निशा गोयल ने छात्राओं को ऑनलाइन ईसीआई नेट के माध्यम से तथा ऑफलाइन फॉर्म नंबर 6 भरकर मतदाता पहचान पत्र बनवाने की प्रक्रिया की जानकारी दी। उन्होंने छात्राओं को मतदान के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि मतदान केवल हमारा अधिकार ही नहीं, बल्कि कर्तव्य भी है। शिविर में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और मतदाता पंजीकरण से जुड़ी प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त की।
महाविद्यालय के संकाय सदस्यों ने भी लिया भाग
कार्यक्रम में मतदान साक्षरता क्लब की सदस्य डॉ. अलका गोयल, सुश्री अंशुलता बंसल और सुश्री प्रिया शर्मा उपस्थित रहीं। इसके अलावा वरिष्ठ संकाय सदस्यों में डॉ. लाला शंकर गयावाल, डॉ. रेखा देवी शर्मा, डॉ. कविता आचार्य, सुश्री प्रीती मौर्य, सुश्री निधि अग्रवाल, श्रीमती मुक्ता शर्मा और देवी सहाय मीणा सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य मतदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ युवाओं को मतदाता सूची में पंजीकरण के लिए प्रेरित करना रहा।
नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
अस्पतालों का खौफनाक खेल: ‘सिंगल-यूज़’ उपकरणों से हो रहा था इलाज, सरकार का चला हंटर
घर की इन 5 आम चीजों में छिपा है ‘धीमा जहर’, कहीं आपके परिवार की सेहत पर तो नहीं मंडरा रहा खतरा?
