दौसा में सूफी हकीमुद्दीन शाह के उर्स का आगाज, चादरपोशी के साथ मांगी देश में खुशहाली की दुआ

दौसा के मुर्शिद नगर लालसोट बाइपास स्थित हजरत ख्वाजा सूफी हकीमुद्दीन शाह के 43वें उर्स की शुरुआत चादरपोशी से हुई। 28 अक्टूबर को रात 9 बजे महफिले समाअ और कव्वाली होगी।

दौसा (अजीमुद्दीन)। चादर शरीफ का जुलूस, कव्वाली की गूंज और दरगाह में देश की खुशहाली के लिए उठे हाथ। दौसा में हजरत ख्वाजा सूफी हकीमुद्दीन शाह के 43वें उर्स की शुरुआत मंगलवार को धार्मिक रस्मों और अकीदत के माहौल में हुई। मुर्शिद नगर लालसोट बाइपास स्थित दरगाह पर आयोजित उर्स के पहले दिन चादरपोशी की गई और जायरीनों के लिए लंगर की व्यवस्था रही।

उर्स की शुरुआत शेखान मोहल्ला स्थित महफिल खाना से चादर शरीफ के जुलूस के साथ हुई। जुलूस नागौरी पुलिया से गुजरते हुए गुप्तेश्वर सर्किल पहुंचा, जहां कव्वाली पेश की गई। इसके बाद जुलूस दरगाह शरीफ पहुंचा। यहां मजार-ए-पाक पर मखमल की चादर पेश कर देश में अमन, खुशहाली और तरक्की की दुआ मांगी गई।

जायरीनों ने एक साथ बैठकर किया लंगर

उर्स के पहले दिन दरगाह पर पहुंचे जायरीनों के लिए लंगर यानी भोजन की व्यवस्था की गई। जायरीनों ने एक साथ बैठकर लंगर किया। रात को मीलाद शरीफ और नात ख्वानी का आयोजन हुआ, जिसमें धार्मिक माहौल बना रहा। दरगाह के सज्जादानशीन सूफी इकबाल शाह मुजफ्फरी ने बताया कि उर्स में जायरीनों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। दरगाह परिसर में दुकानें भी लगाई गई हैं।

दूसरे दिन रात 9 बजे होगी महफिले समाअ

चार दिवसीय उर्स के दूसरे दिन बुधवार, 28 अक्टूबर को बाद नमाज-ए-इशा रात 9 बजे हल्का-ए-जिक्र और महफिले समाअ का आयोजन होगा। सूफी डॉ. अब्दुल लतीफ शाह अन्ना मियां ने बताया कि इस दौरान देश के मशहूर कव्वाल सूफियाना कलाम पेश करेंगे।

ये लोग रहे मौजूद

उर्स के अवसर पर सूफी शब्बन मियां, सूफी रहीस मियां, सूफी जलालुद्दीन, सूफी नवाजुद्दीन, सूफी रफीक अहमद, सूफी डॉ. अब्दुल लतीफ उर्फ अन्ना मियां, सूफी अज्जी बाबा, सूफी अहसान, सूफी शाकिर वकील, सूफी शाहीन बाबा और सूफी सलाउद्दीन सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

महिला वकीलों के लिए अब नहीं चलेगा कोई बहाना, सुप्रीम कोर्ट ने ऐसा क्या कह दिया, जो हर अदालत पर होगा लागू?

दिल्ली में महा-टक्कर: राहुल गांधी ने ठुकराई व्यापारियों की अपील, बोले- ‘रैली होकर रहेगी; मोदी जी CEC को हटाएं, 30 सेकंड में आंदोलन खत्म

महिमा संसार के बिल्डर पर RERA का बड़ा चाबुक: 946 फ्लैटों के मालिकों को मिला हक, मनमानी और वसूली पर तगड़ा झटका

पटना कांग्रेस दफ्तर में भयंकर बवाल, खड़गे का फूटा गुस्सा, बोले- ‘मोदी क्या उसका बाप भी जाएगा’ और फिर मंच के सामने पिट गया कार्यकर्ता | देखें वीडियो

अकेलेपन को कहिए अलविदा; जिंदगी के आखिरी पड़ाव पर भी महक सकती है दुनिया, बुजुर्गों के लिए सजा ‘हमसफर’ मेला

अस्पतालों का खौफनाक खेल: ‘सिंगल-यूज़’ उपकरणों से हो रहा था इलाज, सरकार का चला हंटर

घर की इन 5 आम चीजों में छिपा है ‘धीमा जहर’, कहीं आपके परिवार की सेहत पर तो नहीं मंडरा रहा खतरा?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *