भरतपुर के इन 4 खिलाड़ियों ने रचा इतिहास, राजस्थान अंडर-16 टीम में जगह बनाने के लिए जयपुर में दिखाएंगे दम

भरतपुर के वशिष्ठ शर्मा, अनमोल शर्मा, निचल शर्मा और भावेश बघेल का राजस्थान अंडर-16 क्रिकेट कैंप के लिए चयन हुआ। कैंप 27 अक्टूबर से जयपुर में शुरू होगा।

संजीव चीनिया, वरिष्ठ खेल पत्रकार

भरतपुर। क्रिकेट के मैदान पर भरतपुर के युवा खिलाड़ियों ने एक साथ बड़ी उपलब्धि हासिल की है। राजस्थान क्रिकेट संघ की ओर से अंडर-16 राजस्थान टीम के गठन के लिए आयोजित किए जा रहे कैंप में भरतपुर जिले के चार खिलाड़ियों का चयन हुआ है। जिले के क्रिकेट इतिहास में पहली बार एक साथ चार खिलाड़ियों को इस कैंप में जगह मिली है। अब इन खिलाड़ियों के सामने अपने प्रदर्शन के दम पर राजस्थान की 15 सदस्यीय टीम में स्थान बनाने की चुनौती होगी।

जिला क्रिकेट संघ भरतपुर के सचिव शत्रुघन तिवारी ने बताया कि कैंप के लिए चयनित खिलाड़ियों में वशिष्ठ शर्मा, अनमोल शर्मा, निचल शर्मा और भावेश बघेल शामिल हैं। इन चारों खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता और चैलेंजर ट्रॉफी में किए गए उनके शानदार प्रदर्शन के आधार पर हुआ है।

27 अक्टूबर से जयपुर में शुरू होगा कैंप

राजस्थान अंडर-16 टीम के गठन के लिए यह कैंप 27 अक्टूबर से जयपुर में शुरू होगा। इसमें पूरे राजस्थान से चुने गए 35 प्रतिभाशाली खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। कैंप के दौरान आयोजित होने वाले सिलेक्शन मैचों में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर राजस्थान की 15 सदस्यीय अंडर-16 टीम तैयार की जाएगी। ऐसे में भरतपुर के चारों खिलाड़ियों के पास अपने खेल का प्रदर्शन कर प्रदेश की टीम में जगह बनाने का अवसर होगा।

जिला क्रिकेट संघ ने दी बधाई, कार्यालय में बांटी मिठाइयां

चार खिलाड़ियों के चयन पर जिला क्रिकेट संघ भरतपुर के पदाधिकारियों और सदस्यों ने खुशी जताते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस उपलब्धि पर संघ के कार्यालय में मिठाइयां भी बांटी गईं। खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देने वालों में जिला क्रिकेट संघ के चयनकर्ता नरेश खत्री, सूरज शर्मा, लंकेश, प्रेम सिंह, पंकज गोयल और साकेत गौतम शामिल रहे।

इसके अलावा संघ के अध्यक्ष विष्णु लोहिया, उपाध्यक्ष राजकुमार जैन और अजय कुमार शर्मा, संयुक्त सचिव अरुण गुप्ता तथा कोषाध्यक्ष मुनेन्द्र तिवारी ने भी खिलाड़ियों को बधाई दी। संघ के सदस्य नाहर सिंह पैंगौर, वीनू सिंह, राहुल लोहिया, रूपेंद्र मोहन, देवेंद्र सिंह कालू, केके शर्मा और रवि शर्मा ने भी चारों खिलाड़ियों के चयन पर प्रसन्नता जताते हुए उनके बेहतर प्रदर्शन की कामना की।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

महिमा संसार के बिल्डर पर RERA का बड़ा चाबुक: 946 फ्लैटों के मालिकों को मिला हक, मनमानी और वसूली पर तगड़ा झटका

पटना कांग्रेस दफ्तर में भयंकर बवाल, खड़गे का फूटा गुस्सा, बोले- ‘मोदी क्या उसका बाप भी जाएगा’ और फिर मंच के सामने पिट गया कार्यकर्ता | देखें वीडियो

अकेलेपन को कहिए अलविदा; जिंदगी के आखिरी पड़ाव पर भी महक सकती है दुनिया, बुजुर्गों के लिए सजा ‘हमसफर’ मेला

अस्पतालों का खौफनाक खेल: ‘सिंगल-यूज़’ उपकरणों से हो रहा था इलाज, सरकार का चला हंटर

घर की इन 5 आम चीजों में छिपा है ‘धीमा जहर’, कहीं आपके परिवार की सेहत पर तो नहीं मंडरा रहा खतरा?

ड्राइविंग लाइसेंस रखने वालों के लिए बड़ा सरप्राइज! अब रंग से तय होगी आपकी पहचान, सरकार के इस नए फरमान से मच गई हलचल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *