PNB के इस कैशियर ने कर दिया गजब का हेर-फेर, अब CBI पड़ गई पीछे | आईडी-पासवर्ड का मिसयूज कर करीबी के खातों में ट्रांसफर कर दिए पांच करोड़

PNB के एक हेड कैशियर द्वारा एक बड़ी हेराफेरी करने का मामला सामने आया है। इस हेड कैशियर ने खाते की कस्टमर आईडी को स्टार रेज कंपनी के खाते की कस्टमर आईडी में मर्ज कर दिया और फिर खाते से 4.98 करोड़ कंपनी के संचालक के विभिन्न खातों में ट्रांसफर कर दिए। इस हेड कैशियर ने कुल 6.96 करोड़ रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करने की कोशिश की थी। पर 1.98 करोड़ रुपए ट्रांसफर नहीं हो सके थे। अब इस मामले को CBI ने अपने हाथ में ले लिया है और हेड कैशियर सहित अन्य के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कुछ ठिकानों पर छापेमारी की है।

ये है पूरा मामला
मामला उत्तरप्रदेश में पंजाब नेशनल बैंक (PNB) की हापुड़ स्थित दिल्ली रोड शाखा का है जहां के हेड कैशियर मुकुल सिंह ने हेर-फेर करने का यह गजब का कारनामा किया है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला। दरअसल हेड कैशियर मुकुल सिंह ने साथी बैंक कर्मियों के आईडी-पासवर्ड का दुरुपयोग कर एक निजी कंपनी के खाते से 4.98 करोड़ रुपये अपने करीबी कारोबारी के खाते में ऑनलाइन ट्रांसफर किए थे। बैंक की आंतरिक जांच में यह मामला पकड़ में आया तो पंजाब नेशनल बैंक, मेरठ के मुख्य प्रबंधक ने इसकी शिकायत सीबीआई में दर्ज कराई। इसके बाद सीबीआई गाजियाबाद की एंटी करप्शन ब्रांच ने मुकुल सिंह, कानपुर की स्टार रेज कंपनी के संचालक विनोद कुमार सिंह समेत अन्य के विरुद्धभ्रष्टाचार निवारण अधिनियम व धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की और हापुड़ में मुकुल के ठिकानों पर छानबीन की गई, जिसमें कई संपत्तियों के दस्तावेज भी बरामद हुए।

ऐसे की हेराफेरी
बैंक की जांच में सामने आया था कि स्टार रेज कंपनी के संचालक विनोद कुमार सिंह का खाता पंजाब नेशनल बैंक की कानपुर स्थित गुमटी शाखा से हापुड़ की दिल्ली रोड शाखा में ट्रांसफर हुआ था। जहां बैंक के हेड कैशियर मुकुल सिंह ने एक निजी कंपनी के कैश क्रेडिट खाते की कस्टमर आईडी को स्टार रेज कंपनी के खाते की कस्टमर आईडी में मर्ज कर दिया। इसके बाद 17 सितंबर, 2023 को निजी कंपनी के खाते से 4.98 करोड़ रुपये स्टार रेज कंपनी के संचालक के विभिन्न खातों में ट्रांसफर कर दिए गए। मुकुल सिंह ने कुल 6.96 करोड़ रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करने का प्रयास किया था पर 1.98 करोड़ रुपये ट्रांसफर नहीं हो सके थे।

बैंक की जांच व सीसीटीवी फुटेज की पड़ताल में यह भी सामने आया कि रविवार के दिन इंटरनेट बैंकिंग के माध्यम से रकम ट्रांसफर करने के बाद मुकुल सिंह ने 18 सितंबर, 2023 को निजी कंपनी के खाते को स्टार रेज के खाते से डीमर्ज कर दिया था। इस घपले के लिए मुकुल सिंह ने अन्य बैंक अधिकारियों की गैरमौजूदगी में उनके कंप्यूटर का दुरुपयोग किया और जालसाजी से की गई एंट्री को अप्रूव किया।

अधिकारियों ने कहा कि प्रधान खजांची मुकुल सिंह ने बिना अनुमति के विनोद कुमार सिंह के साथ मिलकर दिलीप बिल्डकॉन लिमिटेड के खाते को ‘स्टार रेज’ के खाते में मिला दिया। ‘स्टार रेज’ का स्वामित्व विनोद कुमार सिंह के पास है। उन्होंने कहा कि बाद में इंटरनेट बैंकिंग के जरिए कथित तौर पर 4.98 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में स्थानांतरित कर दिए गए, जिससे पीएनबी को नुकसान हुआ।

नई हवा’ की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर  9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

दुर्लभ बीमारी से ग्रसित ह्रदयांश को मिली नई जिंदगी, लगाया 17.50 करोड़ का इंजेक्शन | जानें कौनसी है यह बीमारी

Cyber Crime: शेयर बाजार में इन्वेस्ट करने के नाम पर 44 लाख की ठगी, हरियाणा पुलिस ने PNB कर्मचारी समेत 3 को किया गिरफ्तार | तीनों आरोपी राजस्थान के निवासी

‘पाकिस्तान को इज्जत दे भारत, वरना फोड़ देगा परमाणु बम…’ कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर के बयान से मचा बवाल

Income Tax: सुप्रीम कोर्ट से बैंक कर्मचारियों को बड़ा झटका, अब इस तरह के लोन पर देना होगा टैक्स

नई हवा’ की  खबरें  नियमित  और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए  व्हाट्सएप नंबर  9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें