दौसा
पुलिस कांस्टेबल को गोली मारने वाला बदमाश आखिर 36 घंटे बाद गुरुवार शाम को पुलिस से हुई मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस से मुठभेड़ में इस बदमाश के पैर में गोली लगी है। उसे घायल अवस्था में जयपुर रेफर किया गया है। आईजी व दौसा एसपी के नेतृत्व में कल से लगातार बदमाश को पकड़ने के लिए सर्च अभियान चल रहा था।
नेपाल में राजस्थान के तीर्थयात्रियों से भरी बस खाई में लुढ़की, 7 की मौत, 19 घायल
आपको बता दें कि दौसा जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र के रेटा गांव में वहां चोरों को पकड़ने के लिए दबिश देने गई DST टीम पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी थी जिसमें कॉन्स्टेबल प्रहलाद सिंह के सिर में गोली लगी थी। उन बदमाशों में से एक को मुठभेड़ में दबोच लिया गया है। दूसरे साथी की तलाश जारी है। एसपी वंदिता राणा ने बताया- घायल बदमाश का नाम नवीन सिनसिननवार (20) पुत्र वीरेंद्र सिंह निवासी कल्याणपुर सेवर भरतपुर है। दूसरा आरोपी अभी भी फरार है।
पूर्व IAS, RPS और RAS सहित इन 18 लोगों ने थामा भाजपा का दामन
आज पुलिस टीम को इनपुट मिला था कि फरार बदमाश रेटा गांव के पेट्रोल पंप के पीछे बाजरे के खेत में छिपे हुए हैं। वहीं उनकी घेराबंदी की गई। जहां दोनों ओर से कई राउंड फायरिंग में एक बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगी। उसे पुलिस ने हथियार के साथ पकड़ लिया। आरोपी को पहले दौसा जिला हॉस्पिटल ले जाया गया, वहां से जयपुर रेफर कर दिया गया।
एसपी ने उनकी धरपकड़ के लिए क्विक रिएक्शन टीम (क्यूआरटी), रेंज के जिलों से पुलिस अधिकारी और फोर्स को मूव किया, इंटेलीजेंस को भी जोड़ा। इस आरोपी को पकड़ने में दौसा के इस इलाके (रेटा गांव, सिकंदरा) के लोकल लोगों ने भी सपोर्ट किया। जिला कलेक्टर व टीम, रेवेन्यू ऑफिसर्स ने भी इस अभियान में पुलिस का साथ दिया।
नई हवा’ की खबरें नियमित और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें
पूर्व IAS, RPS और RAS सहित इन 18 लोगों ने थामा भाजपा का दामन
नेपाल में राजस्थान के तीर्थयात्रियों से भरी बस खाई में लुढ़की, 7 की मौत, 19 घायल
चांद पर तिरंगा, भारत ने रचा इतिहास, मिशन चंद्रयान-3 कामयाब | स्पेस पॉवर में चौथा देश बना हमारा देश
सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों के LTC के बदले नियम, अब पहले से ज्यादा फायदे
