लखनऊ
यूपी में मंगलवार को कोरोना और ओमिक्रॉन दोनों का ब्लास्ट हो गया। प्रदेश में आज ओमिक्रॉन के एक दिन में 18 नए मरीज मिले। जबकि मंगलवार को 24 घंटे में राज्य में कोरोना के 992 नए केस सामने आए हैं। इसके बाद भी UP में लोग लापरवाह बने हुए हैं। राज्य में जल्दी वीकेंड कर्फ्यू जैसी सख्त पाबंदियां लागू की जा सकती है।
स्कूल बंद करने के आदेश
UP में बढ़ती ठंढ और तेजी से बढ़ते Corona के बाद सरकार ने स्कूलों को 14 जनवरी तक बंद करने का आदेश जारी कर दिया है। जिससे Omicron के बढ़ते प्रभाव का असर बच्चों पर न हो सके इसका भी विषय शिक्षा विभाग की मीटिंग में उठाया गया है।
कोरोना संक्रमितों के कारण प्रदेश में सक्रिय मामले 3,173 तक पहुंच गए हैं। अकेले लखनऊ में 24 घंटे में कोरोना के 146 नए केस दर्ज हुए। अब प्रदेश में ओमिक्रॉन संक्रमित मरीजों की संख्या 26 पहुंच गई है। यूपी में सबसे पहले गाजियाबाद में 17 दिसंबर को पति-पत्नी में ओमिक्रॉन संक्रमण की पुष्टि हुई थी। इसके बाद रायबरेली-मेरठ में एक-एक, मुजफ्फरनगर में 3 और गौतमबुद्ध नगर में भी एक व्यक्ति की जीनोम सिक्वेंसिंग रिपोर्ट में ओमिक्रॉन वैरिएंट की पुष्टि हुई है।
बेकाबू हो सकती है स्थिति
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, यूपी में नए मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। रफ़्तार दोगुनी हो गई है जबकि रिकवरी कम हो रही है। यदि यही स्थति बानी रही तो हालात बेकाबू हो सकते हैं। इसने डॉक्टरों की चिंता भी बढ़ा दी है। अधिकारियों ने आगाह किया है कि अगर यूपी में लोग नहीं संभले और कोविड प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया तो स्थिति भयावह हो सकती है।
लखनऊ में 24 घंटे में 146 संक्रमित मिले है। यहां बच्चों में भी कोरोना पैठ बना रहा है। यहां 10 साल के बच्चे समेत कुल आठ बच्चे संक्रमित मिले हैं। लखनऊ में संक्रमित मिले 146 में से 86 पुरुष और 60 महिलाएं हैं।
NCR के इलाके कोरोना की तीसरी लहर का हब
यूपी में दिल्ली से जुड़े NCR के इलाके कोरोना की तीसरी लहर का हब बनते जा रहे हैं। यहां के गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद और मेरठ अकेले इन तीन जिलों में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 1,056 तक पहुंच गई है। वहीं, अब तक प्रदेश में पाए गए कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के आठ में से सात केस भी यहीं मिले हैं।
स्कूलों में वैक्सीनेशन के बाद अगले दिन रहेगा अवकाश
यूपी के अपर मुख्य सचिव चिकित्सा व स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद के मुताबिक, 3 जनवरी को प्रदेश में 12 लाख 18 हजार 689 लोगों को वैक्सीन की डोज लगी। सोमवार से ही प्रदेश में 15 साल से 18 तक के बच्चों के कोवैक्सी की डोज लगनी शुरू हुई है। बच्चों के टीकाकरण के दिन व उसके अगले दिन वैक्सीनेटेड बच्चों को अवकाश की सुविधा मिलेगी। यदि स्कूल में वैक्सीनेशन कैम्प लगाएं जाते हैं तो उसके अगले दिन स्कूल में भी अवकाश रहेगा।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- DUSU के बाद केरल में ABVP का बड़ा उलटफेर, 45 साल पुराने SFI गढ़ में क्लीन स्वीप; सभी प्रमुख पद जीते
- दौसा में गणेश महोत्सव की रौनक, सजी छप्पन भोग की झांकी; देर रात तक गूंजे गणेश-खाटू श्याम के भजन
- ढाबे पर थूक – थूक कर रोटियां बना रहा था महताब; वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने दबोचा
- अपने नाम की SIM किसी और को दी तो फंसेंगे, 3 साल जेल और ₹50 लाख जुर्माना, सरकार ने जारी की नई चेतावनी | ऐसे चेक करें आपकी ID पर कितने नंबर चल रहे
- भरतपुर में रूह कंपा देने वाला हादसा, ट्रेलर ने व्यापारी को 100 मीटर तक घसीटा; सड़क पर बिखर गए शरीर के चीथड़े
- PNB की करेंसी चेस्ट में ₹17.29 करोड़ के नकली नोटों के खेल में अब तक चार गिरफ्तार, NIA की नजर रुड़की पर; क्या है नई कड़ी? | राजस्थान से भी कनेक्शन
- अक्टूबर में खुलेगा पेंशन एरियर का रास्ता, किसे कितना मिलेगा? CM सुक्खू के ऐलान से सामने आया पूरा हिसाब | कर्मचारियों को भी राहत के संकेत
- वैर में 20 निर्दलीयों के बीच BJP ने मारी बाजी, ललितेश धाकड़ बनीं अध्यक्ष; कांग्रेस को सिर्फ 2 वोट
- उदयपुर में BJP का बोर्ड, पारस सिंघवी बने मेयर; 55 वोट के साथ दर्ज की जीत | कांग्रेस को 25 वोट
- भरतपुर नगर निगम: चुनाव में वोट नहीं पड़ा, आज शपथ लेकर मेयर की कुर्सी संभाली अनुराधा सिंह ने; अब 65 वार्डों की जिम्मेदारी
