जोधपुर
राजस्थान में बढ़ते कोरोना के मामलों को देखते हुए अब राजस्थान हाईकोर्ट में भी 5 जनवरी से वर्चुअल मोड़ पर ही सुनवाई होगी। न्यायाधीशों, कर्मचारियों व वादियों की सुरक्षा को देखते हुए हाईकोर्ट ने यह कदम उठाया है।
आदेशों के अनुसार वर्चुअल मोड़ पर ही सुनवाई की यह व्यवस्था फ़िलहाल 14 जनवरी तक लागू रहेगी। इसके बाद हालात के अनुरूप फैसला किया जाएगा।
राजस्थान हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि प्रदेश में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। राज्य सरकार ने कोरोना का फैलाव रोकने के लिए कई कदमों की घोषणा की है। ऐसे में हाईकोर्ट में भी 5 से 14 जनवरी तक सभी तरह की सुनवाई वर्चुअल मोड ही होगी।
कर्मचारियों के लिए ये हैं निर्देश
आदेशों के अनुसार इस अवधि में हाईकोर्ट के 75 प्रतिशत कर्मचारी रोटेशन मोड में उपस्थित रहेंगे। शेष पच्चीस प्रतिशत कर्मचारी वर्क फ्रॉम होम रहेंगे। इस दौरान बगैर अनुमति के कोई कर्मचारी मुख्यालय नहीं छोड़ सकेगा। बंदी प्रत्याक्षीकरण याचिका में हाईकोर्ट के आदेशानुसार संबंधित व्यक्ति को कोर्ट में पेश करना होगा।
आपको बता दें कि सुप्रीम कोर्ट पहले ही वर्चुअल सुनवाई की व्यवस्था लागू कर चुका है। कई राज्यों में भी हाईकोर्ट में वर्चुअल मोड़ पर ही सुनवाई की यह व्यवस्था लागू की जा चुकी है।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- Haryana News: 48 घंटे में ही पलट गया पुलिस विभाग का फैसला,9 अफसरों के ट्रांसफर, SP की पोस्टिंग भी बदली
- शिक्षक दिवस पर एक पैर पर खड़े हुए बुजुर्ग शिक्षक, बोले- ‘पेंशन की टेंशन’ ने बुढ़ापा मुश्किल कर दिया
- 90 हजार के चेक का केस 4 साल चला, आखिर कोर्ट से मिली बड़ी राहत; आरोपी दोषमुक्त
- रूपवास की सियासत का एक अध्याय खत्म, 3 बार विधायक रहे निर्भय लाल जाटव का निधन
- दर्शन के लिए निकले थे, रास्ते में मौत ने घेरा; पानी से भरे गड्ढे में पलटी ईको, 4 की मौत
- राजस्थान में फिर बिगड़ा मौसम का मिजाज, जयपुर समेत 24 जिलों में अलर्ट | 40 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, 5 सितंबर को भारी बारिश का खतरा
- उच्चैन में चुनावी तस्वीर साफ, 25 वार्डों में 124 प्रत्याशी मैदान में | 51 ने छोड़ा मैदान, BJP-कांग्रेस के बीच निर्दलीय बिगाड़ेंगे समीकरण
- जिस नक्शे से दुनिया को समझा, वही दुनिया को गलत दिखाता रहा! अफ्रीका को छोटा, ग्रीनलैंड को दिखाया कई गुना बड़ा | अब बदल सकता है 450 साल पुराना World Map
- नदबई में चुनावी तस्वीर साफ, 148 प्रत्याशियों को मिले चिन्ह | 3 वार्डों में मतदान नहीं, 11 सितम्बर को होगी वोटिंग
