यूपी में 35 IPS अधिकारियों की नई तैनाती, कई बड़े शहरों में बदले DCP | नोएडा-आगरा से प्रयागराज तक बदले चेहरे; चारू निगम को PAC गाजियाबाद की कमान; देखें पूरी लिस्ट

उत्तर प्रदेश में 35 IPS अधिकारियों की तैनाती बदली गई है। नोएडा, आगरा, कानपुर, प्रयागराज और लखनऊ समेत कई जगहों पर अधिकारियों को नई जिम्मेदारी मिली है।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पुलिस विभाग की तैनाती व्यवस्था में एक साथ कई बदलाव किए गए हैं। 35 IPS अधिकारियों की नई पोस्टिंग ने कई प्रमुख कमिश्नरेट और पुलिस इकाइयों के चेहरे बदल दिए हैं। नोएडा, आगरा, कानपुर, प्रयागराज, लखनऊ और वाराणसी जैसे महत्वपूर्ण स्थानों पर तैनात अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। इसी फेरबदल में 2014 बैच की IPS अधिकारी चारू निगम को 47वीं वाहिनी PAC, गाजियाबाद का सेनानायक बनाया गया है।

चारू निगम इससे पहले SP, यूपी-112, लखनऊ की जिम्मेदारी संभाल रही थीं। नई तैनाती के साथ उन्हें अब PAC की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है।

DUSU में ABVP की बड़ी जीत, अध्यक्ष समेत 3 पद झटके; उपाध्यक्ष की कुर्सी निर्दलीय के नाम, NSUI का सूपड़ा साफ

नोएडा और आगरा की तस्वीर भी बदली

तबादलों में सबसे ज्यादा हलचल DCP स्तर की तैनाती में दिखाई देती है। श्रवण कुमार सिंह को कानपुर नगर से DCP गौतमबुद्धनगर भेजा गया है। वहीं गौतमबुद्धनगर से रवि शंकर निम को 2वीं वाहिनी SSF, गोरखपुर का सेनानायक बनाया गया है।

आगरा में भी DCP स्तर पर बदलाव हुआ है। सोनम कुमार को DCP आगरा से DCP प्रयागराज और रविन्द्र कुमार को DCP कानपुर नगर से DCP आगरा भेजा गया है। साद मिया खां को DCP गौतमबुद्धनगर से DCP आगरा और सैय्यद अली अब्बास को DCP आगरा से DCP गौतमबुद्धनगर की जिम्मेदारी मिली है। यानी एक ही फेरबदल में गौतमबुद्धनगर और आगरा की DCP व्यवस्था में आमूल बदलाव दिखाई देता है।

लखनऊ और प्रयागराज में भी बदली जिम्मेदारी

ममता रानी चौधरी को DCP लखनऊ से SP CID, लखनऊ भेजा गया है। वहीं मो. इरफान अंसारी को SP पुलिस मुख्यालय, प्रयागराज से SP CID, लखनऊ की जिम्मेदारी दी गई है। नीरज कुमार पाण्डेय DCP प्रयागराज से SP पुलिस मुख्यालय, प्रयागराज बनाए गए हैं। दूसरी ओर प्रमोद कुमार को DCP पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी से SP साइबर मुख्यालय, लखनऊ भेजा गया है। अतुल शर्मा-II को DCP आगरा से SP अभिसूचना मुख्यालय, लखनऊ की जिम्मेदारी मिली है।

अपर SP स्तर पर भी फेरबदल

तबादला सूची में अपर पुलिस अधीक्षक और अपर पुलिस उपायुक्त स्तर के अधिकारी भी शामिल हैं। श्रुति श्रीवास्तव को अपर पुलिस उपायुक्त वाराणसी से अपर पुलिस उपायुक्त प्रयागराज भेजा गया है। विक्रम दहिया को अपर पुलिस अधीक्षक पीलीभीत से अपर पुलिस अधीक्षक चंदौली बनाया गया है।

वहीं आयुष श्रीवास्तव अब SP नगर उन्नाव होंगे। इससे पहले वह SP नगर जौनपुर थे। राजेश गुनावत को सहायक पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद से अपर पुलिस उपायुक्त वाराणसी और अनंत चन्द्रशेखर को अपर पुलिस अधीक्षक चंदौली से SP नगर जौनपुर भेजा गया है।

2022 बैच के अधिकारियों को भी मिली नई पोस्टिंग

इस फेरबदल में 2022 बैच के अधिकारियों का समूह भी शामिल है। देवेश चतुर्वेदी, विवेक तिवारी, सुमित सुधाकर रामटेक, अरीबा नोमान, मनोज कुमार यादव, रिजुल, गौतम राय और मोविस टांक को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। इन अधिकारियों की तैनाती क्रमशः अंबेडकरनगर, बाराबंकी, संभल, कानपुर नगर, आगरा, गाजियाबाद, बिजनौर और सोनभद्र में की गई है। इसके अलावा 2016 से 2021 बैच के कई IPS अधिकारियों की पोस्टिंग भी बदली गई है। इनमें जितेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, कपिल देव सिंह, ज्ञानेन्द्र नाथ प्रसाद, बलवंत कुमार चौधरी, अभय नाथ त्रिपाठी, हरेन्द्र कुमार और राजेश कुमार पाण्डेय समेत अन्य अधिकारी शामिल हैं। कुल मिलाकर इस फेरबदल में केवल पदों की अदला-बदली नहीं हुई है, बल्कि कमिश्नरेट, PAC, CID, साइबर और अभिसूचना जैसी अलग-अलग पुलिस इकाइयों में भी अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

5 किलोमीटर की दीवार टूटी, केंद्रीय कर्मचारियों के लिए CGHS का दायरा बढ़ा, अब दूर पोस्टिंग वालों को भी मिलेगा बड़ा विकल्प | जानें नई शर्तें

शुभेंदु से मिलीं ममता की उम्मीदवार, फिर अचानक छोड़ी नंदीग्राम की रेस, खिसियाई ममता ने कांग्रेस के हाथ थमाया समर्थन

गाड़ी का इंश्योरेंस खत्म है तो पेट्रोल पंप पर रुक सकता है सफर! | ‘नो इंश्योरेंस, नो फ्यूल’ की तैयारी, नंबर प्लेट स्कैन होते ही खुल जाएगा बीमा का पूरा रिकॉर्ड

जयपुर की बैंक लूट में भरतपुर की युवती का बड़ा कनेक्शन, बॉयफ्रेंड तक पहुंची बैंक की अंदरूनी जानकारी | 41.70 लाख की लूट में कमरे से मिले 26.80 लाख

₹15 हजार वाली सीमा अब पुरानी; PF के दायरे में आएंगे ज्यादा कर्मचारी, कैबिनेट के फैसले से बदलेगा EPFO का गणित | 51 लाख नए कर्मचारियों को कवरेज का अनुमान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *