टोंक
ACB ने मंगलवार देर शाम सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया शाखा पीपलू के प्रबंधक और एक अस्थायी कर्मचारी को एक किसान से 8 हजार रुपए की घूस लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर टोंक इकाई ने यह कार्रवाई की।
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक बीएल सोनी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी पीपलू शाखा प्रबंधक व धमूण थाना मानटाउन जिला सवाईमाधोपुर निवासी हाल विद्याद्यर नगर जयपुर निवासी रामखिलाड़ी मीणा पुत्र जगदीशप्रसाद मीणा और अस्थायी कर्मचारी पीपलू सदर बाजार निवासी आनंद जैन पुत्र कमलेशकुमार जैन है।
लोन की राशि बढ़ाने की एवज में मांगी थी घूस
एसीबी की टोंक इकाई में एक परिवादी ने शिकायत दी थी कि केसीसी खाते में भूमि का जोड़कर लोन की राशि बढ़ाने की एवज में शाखा प्रबंधक रामखिलाड़ी मीणा और अस्थायी कर्मचारी आनंद जैन ने 10 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी। टोंक ब्यूरो के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आहद खान के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन किया गया।
सत्यापन में शिकायत सही पाई गई। इसके बाद ACB की टीम ने मंगलवार शाम शाखा प्रबंधक और अस्थायी कर्मचारी को 8 हजार रुपए लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के आवास और अन्य ठिकानों पर एसीबी टीमों की ओर से तलाशी शुरू की गई है।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- भुसावर में आखातीज पर एकता का महाकुंभ… 40 जोड़ों ने एक साथ रचाई शादी | सैनी समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन में उमड़ा जनसैलाब
- ‘मुआवजा दो या आंदोलन झेलो…’ भरतपुर के व्यापारी एकजुट | 21 अप्रैल को निर्णायक बैठक, सड़क चौड़ीकरण पर आर-पार की तैयारी
- पापा बने जल्लाद… जुड़वा बेटियों का गला रेत दिया | खुद पुलिस को फोन कर बोला- मैंने अपनी बच्चियों को मार डाला
- हुनर को मिला नया ठिकाना, जयपुर में क्राफ्टशाला का आगाज़ | कारीगरों के हाथों को मिलेगा ग्लोबल मंच, स्किल से आत्मनिर्भरता की राह
- आर्थिक संकट में सियासी कटौती का फैसला | हिमाचल में CM से MLA तक सैलरी का हिस्सा 6 महीने के लिए स्थगित
- विचारों की विरासत को मिला नया मंच | ठा. देशराज सिंह सोगरवाल की पुण्यतिथि पर बनी विचारधारा की नई टीम
- Haryana News: 2 लाख की रिश्वत पर फंसा सिस्टम का पहिया | ACB के जाल में IAS का रीडर, गनौर में रंगे हाथों गिरफ्तारी
- अक्षय तृतीया पर भुसावर में धर्म की गूंज | परशुराम जन्मोत्सव में सजेगा आस्था का भव्य उत्सव
- सैनी समाज की बड़ी पहल | भुसावर में 40 जोड़ों का सामूहिक विवाह, तैयारियां जोरों पर
- लंबे इंतजार के बाद RAS-2024 परिणाम घोषित | राजस्थान को मिले 1096 नए अफसर, यहां देखें टॉप 20 की लिस्ट
