लखनऊ
उत्तर प्रदेश में शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2021 को रद्द कर दिया गया है। यह फैसला मथुरा-बुलंदशहर में पर्चा लीक होने की सूचनाओं के बाद लिया गया। यह पर्चा सोशल मीडिया पर गाजियाबाद, मथुरा, बुलंदशहर में वायरल हो रहा था। मामले की जांच एसटीएफ को सौंपी गई है।
रविवार 28 नवम्बर को यूपी में यह परीक्षा शुरू भी हो गई थी। अचानक परीक्षार्थियों को सूचना मिली की पर्चा आउट होने के बाद इस परीक्षा को रद्द कर दिया गया है। बस, इस सूचना के बाद एग्जाम सेंटर के बाहर अफरातफरी का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि एग्जाम से कुछ मिनट पहले मथुरा, गाजियाबाद और बुलंदशहर में पेपर व्हाट्सएप ग्रुप में घूमने लगा, जिसके बाद सरकार हरकत में आ गई।
उत्तरप्रदेश के एडीजी लॉ एंड आर्डर प्रशांत कुमार ने बताया है कि मेरठ और प्रयागराज से 7 लोगों को पकड़ा गया है। इनके फोन से पेपर शेयर हो रहे थे। इसमें कुछ चिन्हित सॉल्वर गैंग के सदस्य हैं। पश्चिमी यूपी के कई जिलों में धरपकड़ चल रही है। पेपर कैंसिल कर दिया है।
परीक्षा दो पारियों में होनी थी। पहली सुबह 10 से 12.30 बजे के बीच प्राथमिक स्तर और दूसरी दोपहर 2.30 से 5 बजे के बीच उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा होनी थी। पहली पारी में 2554 केंद्रों पर प्राथमिक स्तर की परीक्षा होनी थी।
एक महीने बाद होगी दोबारा परीक्षा
अब रद्द परीक्षा एक महीने बाद दोबारा होगी। लेकिन अभ्यर्थियों को दोबारा फीस नहीं देनी होगी। एसटीएफ पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। इस बार UP-TET में 21 लाख 65 हजार अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- पैकेट पर लिखे 14 अंक यूं ही नहीं होते; FSSAI नंबर का हर हिस्सा बताता है कुछ खास, खरीदारी से पहले ऐसे करें चेक
- अमरूद की खेती से बढ़ेगी आदिवासी किसानों की कमाई, 25 किसानों को मिले पौधे, खाद-कीटनाशक और स्प्रे मशीन
- हरियाणा पुलिस में बड़ा फेरबदल, 7 IPS और 39 HPS अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; गुरुग्राम-फरीदाबाद से सोनीपत तक नई तैनाती | यहां देखें पूरी लिस्ट
- Haryana News: ₹7 लाख की डील, ₹5 लाख पहले ही वसूले; बची रकम लेते ही ACB ने ALM को दबोचा
- भुसावर में राधाष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। जन्माष्टमी से चल रहे धार्मिक कार्यक्रम एकादशी तक जारी रहेंगे
- मेडिकल कॉलेजों में शिक्षकों की कमी पर बड़ा सवाल, 75 साल तक पढ़ाने की मांग; PM मोदी को भेजा पत्र
- हाईकोर्ट्स में जजों की नियुक्ति को केंद्र की मंजूरी, कॉलेजियम की 8 सिफारिशों में से 7 पर लगी मुहर
- यूपी में 35 IPS अधिकारियों की नई तैनाती, कई बड़े शहरों में बदले DCP | नोएडा-आगरा से प्रयागराज तक बदले चेहरे; चारू निगम को PAC गाजियाबाद की कमान; देखें पूरी लिस्ट
- DUSU में ABVP की बड़ी जीत, अध्यक्ष समेत 3 पद झटके; उपाध्यक्ष की कुर्सी निर्दलीय के नाम, NSUI का सूपड़ा साफ
- शिक्षकों ने फिर जताया भरोसा, प्रेम प्रकाश उमरवाल लगातार तीसरी बार निर्विरोध जिलाध्यक्ष; सम्मेलन में तबादला नीति से लेकर शिक्षक हितों पर मंथन
