जयपुर
पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की देव दर्शन यात्रा के बीच शनिवार को अखबार में छपे एक पोस्टर से भाजपा में बवाल खड़ा हो गया है। वसुंधरा समर्थकों के इस विज्ञापन में देव दर्शन यात्रा के तहत अजमेर आने पर इस पोस्टर में जहां वसुंधरा राजे का स्वागत किया गया है। वहीं पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मोटे-मोटे अक्षरों में लिखा है ‘पूनियां भगाओ, भाजपा बचाओ, जय जय राजस्थान’।
अखबार के आधा पेज पर प्रकाशित इस विज्ञापन को किसी और ने नहीं पार्टी के नेता और पूर्व कॉरपोरेट बैंक अध्यक्ष गणेश चौधरी ने छपवाया है। अपने फोटो के साथ चौधरी ने वसुंधरा राजे की तस्वीर छपवाई है। वसुंधरा राजे के साथ पीएम नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह के भी छोटे-छोटे फोटे लगाए गए हैं। साथ ही 4 अन्य स्थानीय भाजपा नेताओं, विधायक की तस्वीर भी इस विज्ञापन पर छापी गई हैं।
विज्ञापन पर वसुंधरा समर्थकों ने जहां वसुंधरा राजे कमल निशान मांग रहा है राजस्थान छपवाया है, वहीं पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया के बारे में लिखा है- पूनिया भगाओ, भाजपा बचाओ। अखबार में छपे विज्ञापन में बीजेपी के नसीराबाद विधायक रामस्वरूप लांबा का फोटो भी छपा है। इस विज्ञापन के संदर्भ में उन्होंने इसकी जानकारी से ही इनकार कर दिया। हालांकि बाद में उन्होंने सफाई दी कि विज्ञापन जिसने भी दिया है, उसने उनको जानकारी तक नहीं दी। यानी अखबार में उनको बताए बिना यह विज्ञापन प्रकाशित कराया गया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार विज्ञापन देने वाले गणेश चौधरी ने कहा है कि, ये विज्ञापन में मैंने ही छपाया है। इसलिए छपवाया है क्यों कि पूनियां पार्टी में गुटबाजी करते हैं। गणेश चौधरी के पास फिलहाल पार्टी में कोई पद पद नहीं है। बीजेपी संगठन के सामने अब दुविधा यह है कि वह इस विज्ञापन देने वाले के खिलाफ संगठन स्तर पर कोई कार्रवाई भी नहीं कर सकता।
वसुंधरा समर्थकों का यह विज्ञापन ऐसे समय पर और अहम हो गया है जब पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह राजस्थान के दौरे पर आने वाले हैं। बताया जाता है कि पार्टी का वसुंधरा विरोधी खेमा वसुंधरा समर्थकों की इस मानसिकता को लेकर अपनी बात अमितशाह के सामने रख सकता है। आपको बता दें कि राजस्थान में विधान सभा के चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आते जा रहे हैं, वैसे-वैसे पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने देवदर्शन यात्रा के बहाने अपने को फिर से एक तरह से भावी मुख्यमंत्री के रूप में प्रोजेक्ट करना शुरू कर दिया है।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- अनुशासनहीन अधिकारियों पर सख्त हुई सरकार, 19 विभागीय मामलों में लिए बड़े फैसले
- राजस्थान के सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत: पदोन्नति में मिलेगी दो साल की छूट, सचिवालय में 149 नए पद भी सृजित
- महाराणा प्रताप जयंती पर भरतपुर में गूंजी वीरता की गाथाएं, साहित्य परिषद की विचार एवं काव्य गोष्ठी आयोजित
- पुरुषोत्तम मास पर भुसावर में भक्ति की रसधारा, संपूर्ण रामायण पाठ और भजनों से गूंजा लक्ष्मी नारायण मंदिर
- जयपुर में रक्तकोष फाउंडेशन का द्वितीय राष्ट्रीय अधिवेशन सम्पन्न, भरतपुर टीम सम्मानित
- विदेश में पढ़ाई का सपना होगा और आसान | क्रिज़ैक ने AI प्लेटफॉर्म फॉरेनएडमिट्स में किया रणनीतिक निवेश, लोन-वीज़ा सेवाओं को मिलेगी रफ्तार
- 5 दिन तक गूंजेगा ‘जय महेश’ का जयघोष | भरतपुर में महेश नवमी पर भक्ति, सेवा और संस्कृति का होगा भव्य संगम
- महाराणा प्रताप जयंती पर 486 पौधों से प्रकृति को नमन | शिक्षा मंत्री बोले- ‘अकबर महान नहीं, आक्रांता था’, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
- NCC कैंप में गूंजा सेना में भर्ती का मंत्र | अधिकारियों ने कैडेट्स को बताए सफलता के गुर, देशसेवा का बढ़ाया जोश
- ठाकरे को दिल्ली में सबसे बड़ा झटका | 9 में से 6 सांसद बगावत पर, शिंदे खेमे में विलय की तैयारी
