भरतपुर
बाल विवाह मुक्त राजस्थान अभियान के तहत 13 अगस्त 2025 को भरतपुर में बाल अधिकारिता विभाग द्वारा संचालित चाइल्ड हेल्पलाइन ने जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। यह आयोजन नेताजी सुभाष चन्द्र बास राजकीय उच्च प्राथमिक आवासीय विद्यालय, न्यू पुष्प वाटिका कॉलोनी में हुआ, जिसमें विद्यालय के बच्चों और स्टाफ ने सक्रिय भागीदारी निभाई।
जेब पर फिर वार! | इस बैंक ने मिनिमम बैलेंस ही नहीं ATM और ट्रांजेक्शन पर भी लगा दिया चार्ज
सहायक निदेशक अमित अवस्थी ने बताया कि चाइल्ड हेल्पलाइन कोऑर्डिनेटर प्रेमराज परनामी के नेतृत्व में भरतपुर जिले में अर्द्धवार्षिक कार्य योजना के तहत आगामी महीनों में विभिन्न दिवसों पर गतिविधियां आयोजित की जाएंगी, ताकि बाल विवाह की रोकथाम के लिए व्यापक जनजागरूकता फैलाई जा सके।
कानूनी प्रावधान और दंड की जानकारी
संरक्षण अधिकारी योगेश पाठक ने बच्चों को समझाया—“बच्चों के सपनों को सजाएं, उनका बाल विवाह न कराएं।” उन्होंने स्पष्ट किया कि 21 वर्ष से कम उम्र के लड़के और 18 वर्ष से कम उम्र की लड़की का विवाह कानूनी अपराध है। बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 के अनुसार दोषियों को 2 साल तक की कैद, 1 लाख रुपये तक का जुर्माना या दोनों की सजा हो सकती है।
शपथ और हेल्पलाइन नंबर
वरिष्ठ सहायक अधिकारी दुर्गेश पचोरी ने बच्चों को बताया कि बाल विवाह रोकने के लिए चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 या पुलिस कंट्रोल रूम 100 पर सूचना दी जा सकती है। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। कार्यक्रम के अंत में सभी बच्चों को बाल विवाह रोकथाम की शपथ दिलाई गई।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य गोविन्द सिंह, चाइल्ड हेल्पलाइन काउंसलर खुश्बू कश्यप, सुपरवाइजर फतेहसिंह, स्टाफ और सभी विद्यार्थी मौजूद रहे
नई हवा की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
जेब पर फिर वार! | इस बैंक ने मिनिमम बैलेंस ही नहीं ATM और ट्रांजेक्शन पर भी लगा दिया चार्ज
OPS बहाली को लेकर संसद में सरकार का बड़ा बयान, वित्त मंत्री ने बताई ये बात
सरकार का बड़ा फैसला: CGHS मरीजों और अस्पतालों को अब इस परेशानी से मिला छुटकारा
35 जरूरी दवाएं हुईं सस्ती, दिल-डायबिटीज-इंफेक्शन के मरीजों को बड़ी राहत | देखें लिस्ट
नई हवा’ की खबरें नियमित और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें
