पिता को कुल्हाड़ी से काटा, एक दिन घर में छिपाई लाश; गांव ले जाने के लिए टैक्सी बुलाई तो खुल गया राज | बदबू आई तो ड्राइवर ने पुलिस को किया फोन

जयपुर के सांगानेर सदर में बेटे ने पिता की कुल्हाड़ी से हत्या कर शव एक दिन घर में छिपाए रखा। गांव ले जाने के लिए टैक्सी बुलाई तो बदबू से ड्राइवर को शक हुआ और उसने पुलिस को सूचना दी।

जयपुर। एक बुजुर्ग की हत्या का राज पुलिस नहीं, बल्कि एक टैक्सी ड्राइवर की सूझबूझ से खुला। बेटे ने घर में ही पिता की हत्या कर दी, लेकिन पुलिस को भनक तक नहीं लगने दी। करीब एक दिन तक शव घर में छिपाए रखा। जब लाश को गांव ले जाकर अंतिम संस्कार करने की तैयारी की तो टैक्सी बुलाई। ड्राइवर को गाड़ी में शव रखने से पहले ही तेज बदबू आई और उसे मामला संदिग्ध लगा। उसने तुरंत पुलिस को फोन कर दिया। पुलिस पहुंची तो पूरा मामला सामने आ गया। आरोपी बेटा शव को ठिकाने लगाने की कोशिश में था, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

भारत के वैज्ञानिकों ने खोजी कैंसर की ‘स्मार्ट’ दवा, बीमारी की कोशिका में पहुंचते ही करेगी वार | ट्रिपल-नेगेटिव ब्रेस्ट कैंसर पर दिखा दमदार असर, स्वस्थ कोशिकाओं को बचाने की उम्मीद

शराब को लेकर आए दिन होता था विवाद

मामला सांगानेर सदर थाना इलाके के गोविंदपुरा का है। यहां 75 वर्षीय जगदीश अपनी पत्नी सजनी और छोटे बेटे सवाई राम जाट के साथ रहते थे। जगदीश मूल रूप से टोडारायसिंह, टोंक के रहने वाले थे।

पुलिस पूछताछ में 45 वर्षीय सवाई राम ने बताया कि पिता के शराब पीने के बाद घर में आए दिन विवाद होता था। 18 अगस्त की रात भी दोनों के बीच कहासुनी हुई। गुस्से में आकर सवाई राम ने कुल्हाड़ी से पिता के सिर पर वार कर दिया। हमले में जगदीश की मौत हो गई।

हत्या के बाद सबसे बड़ी मुश्किल थी शव ठिकाने लगाना

पिता की हत्या के बाद सवाई राम ने शव को घर में ही छिपा दिया। करीब एक दिन तक किसी को इसकी भनक नहीं लगने दी। इसके बाद उसके सामने शव को ठिकाने लगाने की चुनौती थी। उसने गांव टोडारायसिंह ले जाकर अंतिम संस्कार करने का फैसला किया और गुरुवार सुबह टैक्सी बुला ली। ड्राइवर को बताया गया कि पिता की मौत हो गई है और शव गांव ले जाना है। लेकिन शव बाहर निकालने की कोशिश के दौरान ड्राइवर को तेज बदबू महसूस हुई। उसे मामला सामान्य नहीं लगा। उसने तुरंत पुलिस को फोन कर दिया।

खाली प्लॉट में फेंकने से पहले पहुंच गई पुलिस

पुलिस के मुताबिक, सवाई राम शव को घर के पास ही एक खाली प्लॉट में फेंकने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान पुलिस मौके पर पहुंच गई और उसे हिरासत में ले लिया। पुलिस ने आरोपी की मां सजनी को भी हिरासत में लिया है। उससे भी पूछताछ की जा रही है कि उसे हत्या की जानकारी थी या नहीं।

इस परिवार पर पहले से है हत्या का मामला

जांच के दौरान पुलिस के सामने इस परिवार का एक और चौंकाने वाला पहलू आया। पुलिस के अनुसार, जगदीश, उसकी पत्नी और दोनों बेटों पर 2024 में बहू की हत्या का मामला दर्ज हुआ था। इस मामले में परिवार के चारों सदस्य जेल गए थे।

जगदीश की पत्नी सजनी और छोटा बेटा सवाई राम करीब चार महीने पहले जमानत पर जेल से बाहर आए थे। वहीं, पुलिस के मुताबिक, बहू की हत्या के मामले में बड़ा बेटा अभी भी जेल में है। अब उसी परिवार में एक और हत्या हो गई—इस बार मृतक खुद 75 वर्षीय जगदीश हैं और आरोप उनके छोटे बेटे पर है।

पुलिस सवाई राम से पूछताछ कर रही है और यह भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि हत्या के पीछे सिर्फ पारिवारिक विवाद था या इसके पीछे कोई और वजह भी थी।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

दोनों बैंक अफसर थे, रिश्ते में आई दरार तो पति ने रच दिया खूनी खेल | पत्नी की गोली मारकर हत्या, बहन को मारा और फिर खुद भी दे दी जान

Judgment: बेटा-बहू घर में रहेंगे या नहीं, फैसला बुजुर्ग का? सुप्रीम कोर्ट ने साफ कर दिया अधिकार

निकाय चुनाव से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक उलटफेर, RAS अफसरों के तबादले, यहां देखें पूरी लिस्ट

60 की उम्र के बाद भी नौकरी का मौका | सरकारी पोर्टल पर बुजुर्गों के लिए 1.68 लाख वैकेंसी, 1.89 लाख ने कराया रजिस्ट्रेशन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *