Udaipur News: ओवरटेक करते ही मचा मौत का तांडव, ट्रेलर में घुसी बस; 3 यात्रियों की सांसें थमीं… 10 घायल, तीन की हालत गंभीर | छत उड़ी, सीटें सड़क पर बिखरीं

उदयपुर में नेशनल हाईवे-48 पर मेनार डाक बंगले के पास बस ट्रेलर से भिड़ गई। हादसे में 3 यात्रियों की मौत और 10 घायल हुए, तीन की हालत गंभीर है।

उदयपुर। नेशनल हाईवे-48 पर बुधवार शाम एक तेज रफ्तार बस का ओवरटेक करने का फैसला यात्रियों के लिए खौफनाक हादसे में बदल गया। मेनार डाक बंगले के पास आगे निकलने की कोशिश में बस ट्रेलर के पिछले हिस्से से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस की छत और कंडक्टर साइड का बड़ा हिस्सा पूरी तरह उखड़ गया। हादसे में तीन यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 10 लोग घायल हुए हैं। घायलों में तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है।

आरजीएचएस में दवा देने में आनाकानी पड़ी भारी, 215 फार्मेसियों का टीएमएस बंद | जयपुर की 39 फार्मेसियां भी कार्रवाई की जद में, दो महीने से नहीं दे रहीं थीं दवाइयां

बस चित्तौड़गढ़ के मंगलवाड़ से करीब 35 यात्रियों को लेकर उदयपुर के लिए निकली थी। मेनार डाक बंगले के सामने बस चालक ने आगे चल रहे ट्रेलर को तेज रफ्तार में ओवरटेक करने की कोशिश की। इसी दौरान बस का संतुलन बिगड़ा और वह ट्रेलर के पिछले हिस्से में जा घुसी।

टक्कर के बाद बस का मंजर ऐसा था कि कुछ पल के लिए यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। बस की कई सीटें टूटकर सड़क पर जा गिरीं और यात्री अंदर फंस गए। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव में जुट गए।

हादसे के तुरंत बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही खेरोदा थाना पुलिस और हाईवे पेट्रोलिंग टीम घटनास्थल पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला गया। घायलों को एंबुलेंस और निजी वाहनों से उदयपुर के अस्पतालों में भेजा गया।

मृतकों में एक महिला भी शामिल है, जिसकी पहचान अभी नहीं हो पाई है। हादसे के कारण हाईवे पर करीब एक घंटे तक वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बस और ट्रेलर को सड़क से हटवाकर यातायात बहाल कराया।

खेरोदा थानाधिकारी परमेश्वर पाटीदार के अनुसार, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। फरार बस चालक की तलाश की जा रही है और हादसे की परिस्थितियों की जांच जारी है।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

2029 चुनाव से पहले युवाओं पर EC का बड़ा फोकस, 50 हजार क्लबों से जुड़ेगी ‘Gen Z-Gen Alpha’ की नई पीढ़ी | 15 लाख स्कूल, 70 हजार कॉलेज और 1,400 यूनिवर्सिटी तक पहुंचेगा अभियान

रिटायरमेंट से पहले राजस्थान हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस पर गंभीर आरोप, सुप्रीम कोर्ट तक पहुंची शिकायत | जस्टिस मेहता की चिट्ठियों ने खड़े किए कई सवाल

लाल ट्रॉली बैग से खुला 18 टुकड़ों वाली हत्या का राज, लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं हुई | चेन्नई के उस कमरे में पहुंची पुलिस तो बर्तन के अंदर था कटा सिर, बदबू दबाने के लिए शव के टुकड़े तक उबाल डाले

60 की उम्र के बाद भी नौकरी का मौका | सरकारी पोर्टल पर बुजुर्गों के लिए 1.68 लाख वैकेंसी, 1.89 लाख ने कराया रजिस्ट्रेशन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *