बालगृहों में रह रहे बच्चों के लिए बड़ा कदम, 55 बच्चों के आधार का रास्ता साफ | 27 के आधार मौके पर बने-अपडेट, बाकी 28 की प्रक्रिया भी जल्द होगी पूरी

जयपुर के एसओएस बालग्राम में बालगृहों के बच्चों के लिए आधार पंजीकरण शिविर लगाया गया। 55 बच्चों के आवेदन लिए गए और 27 के आधार मौके पर बनाए या अपडेट किए गए।

जयपुर। बालगृहों में रह रहे ऐसे बच्चों के लिए अच्छी पहल सामने आई है, जिनके पास अब तक आधार कार्ड नहीं था। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर महानगर द्वितीय ने विभिन्न बालगृहों में विशेष विधिक जागरूकता और आधार पंजीकरण शिविर लगाया।

शिविर का उद्देश्य उन बच्चों को आधार की सुविधा दिलाना था, जो किसी कारणवश इस जरूरी दस्तावेज से अब तक वंचित थे। यह शिविर सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग और जिला बाल संरक्षण इकाई के सहायक निदेशक राजेंद्र सिंह गुर्जर के संयुक्त प्रयास से एसओएस बालग्राम, पीतल फैक्ट्री में आयोजित किया गया।

50 हजार की रिश्वत लेते रेलवे का सीनियर अफसर गिरफ्तार, घर-ऑफिस की तलाशी में में मिला 77 लाख कैश, 14 लाख की ज्वेलरी भी बरामद | बिल पास कराने के लिए मांगे थे 2 लाख, CBI ने दलाल के जरिए पहली किस्त लेते पकड़ा

55 बच्चों के आधार के लिए आवेदन

शिविर में विभिन्न बालगृहों में रहने वाले 55 बच्चों के आधार कार्ड बनाने और अपडेट करने के आवेदन लिए गए। इनमें से 27 बच्चों के आधार कार्ड मौके पर ही बनाए या अपडेट किए गए, जबकि बाकी 28 बच्चों की प्रक्रिया भी जल्द पूरी की जाएगी।

अनाथ और वंचित बच्चों को किया गया शामिल

शिविर में खासतौर पर उन बच्चों को शामिल किया गया, जिनके माता-पिता नहीं हैं या किसी अन्य वजह से अब तक उनका आधार कार्ड नहीं बन पाया था।

जिला बाल संरक्षण इकाई के सहायक निदेशक राजेंद्र सिंह गुर्जर ने शिविर के दौरान बच्चों से संबंधित आधार आवेदनों का सत्यापन किया।

922 पदों वाली असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती पर संकट टला, याचिका वापस; अब भर्ती का रास्ता साफ | हाईकोर्ट में आयोग ने रखा पूरा रिकॉर्ड, याची पर शास्ति की मांग के बाद बदला रुख

सरकारी योजनाओं और सेवाओं से जुड़ने में मिलेगी मदद

इस पहल से बालगृहों में रह रहे बच्चों को आधार के जरिए सरकारी योजनाओं और जरूरी सेवाओं से जोड़ने में मदद मिलेगी। शिविर के माध्यम से उन बच्चों के लिए एक जरूरी दस्तावेज उपलब्ध कराने की दिशा में कदम उठाया गया, जो अब तक इससे वंचित थे।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, जेब में हर महीने बढ़ सकते हैं हजारों रुपए | DA बढ़ोतरी का नया संकेत, अब सिर्फ सरकार की मुहर बाकी

PF खाताधारकों के लिए बड़ी राहत | अब बिना फॉर्म, बिना क्लेम… पुराना PF सीधे बैंक खाते में आएगा, EPFO तैयार कर रहा नया सिस्टम

60 की उम्र के बाद भी नौकरी का मौका | सरकारी पोर्टल पर बुजुर्गों के लिए 1.68 लाख वैकेंसी, 1.89 लाख ने कराया रजिस्ट्रेशन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *