Rajasthan News: CJP टीम को देखते ही भड़के ग्रामीण, गांव में घुसने से रोका | स्कूल का जायजा लेने पहुंचे आशुतोष रांका का विरोध, धक्का-मुक्की

जयपुर के बगरू गांव में सरकारी स्कूल का निरीक्षण करने पहुंची CJP टीम का ग्रामीणों ने विरोध किया। आशुतोष रांका ने पत्थरबाजी और गाड़ियों में तोड़फोड़ के आरोप लगाए।

जयपुर। बगरू गांव में शुक्रवार सुबह कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की टीम के पहुंचते ही माहौल गरमा गया। सरकारी स्कूल का निरीक्षण करने पहुंचे CJP के सह-संयोजक आशुतोष रांका और उनके साथियों को ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों ने टीम का विरोध करते हुए उन्हें गांव से बाहर जाने के लिए कहा। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच कहासुनी और धक्का-मुक्की होने की बात सामने आई है।

बताया जा रहा है कि CJP कार्यकर्ताओं के गांव पहुंचने की जानकारी के बाद ग्रामीणों ने मुख्य रास्ते पर ही मोर्चा संभाल लिया था। रास्ते से आने-जाने वाले वाहनों की भी चेकिंग की जा रही थी। ऐसे में जैसे ही आशुतोष रांका अपनी टीम के साथ गांव पहुंचे, ग्रामीणों ने उनका विरोध शुरू कर दिया।
भारत के वैज्ञानिकों ने खोजी कैंसर की ‘स्मार्ट’ दवा, बीमारी की कोशिका में पहुंचते ही करेगी वार | ट्रिपल-नेगेटिव ब्रेस्ट कैंसर पर दिखा दमदार असर, स्वस्थ कोशिकाओं को बचाने की उम्मीद

स्कूल देखने पहुंचे थे CJP नेता, लेकिन ग्रामीणों ने कर दिया विरोध

आशुतोष रांका ने बगरू विधानसभा क्षेत्र के बगरू गांव स्थित सरकारी स्कूल का निरीक्षण करने की बात कही थी। उनका कहना था कि स्कूल में बच्चों को मिल रही सुविधाओं और स्कूल भवन की स्थिति का जायजा लिया जाएगा। CJP की ओर से स्कूल की हालत जर्जर होने का दावा किया गया था। पार्टी का कहना था कि भवन की स्थिति के कारण बच्चों को परेशानी हो रही है और इन्हीं समस्याओं को देखने के लिए टीम गांव पहुंची थी।

लेकिन ग्रामीण CJP टीम की मंशा भांप गए कि CJP के लोग बच्चों का का इस्तेमाल अपने हिट में करना चाहते हैं। लिहाजा CJP टीम के पहुंचते ही विरोध शुरू हो गया। हालात बिगड़ने पर रांका और उनके साथियों को वापस लौटना पड़ा।

CJP कार्यकर्ता बोलीं- हमें आतंकवादी और नक्सली कहा गया

विरोध के बाद CJP कार्यकर्ता शिवांगी शर्मा ने ग्रामीणों पर कार्यकर्ताओं के साथ धक्का-मुक्की और हमला करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि टीम के लोगों को आतंकवादी और नक्सली तक कहा गया। शिवांगी शर्मा ने बाहरी-भीतरी के मुद्दे पर भी सवाल उठाया। उनका कहना था कि CJP कार्यकर्ता किसी दूसरे देश या पार्टी से नहीं आए हैं, बल्कि अपने ही देश के बच्चों से जुड़े मुद्दों की बात करने पहुंचे थे।

रांका ने लगाए पत्थरबाजी और तोड़फोड़ के आरोप

घटना के बाद आशुतोष रांका ने ग्रामीणों पर पत्थरबाजी और गुंडागर्दी के आरोप लगाए। रांका का दावा है कि मौके पर पहले से पत्थरबाजी हो रही थी और पुलिस वहां मौजूद होने के बावजूद मूकदर्शक बनी रही। उन्होंने आरोप लगाया कि CJP के कुछ वॉलंटियर्स के हाथ तोड़ दिए गए, गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई और टीम के साथ मौजूद महिलाओं पर भी पत्थर फेंके गए। रांका ने महिलाओं के फोन तोड़े जाने का भी आरोप लगाया।

हालांकि, ये सभी आरोप आशुतोष रांका की ओर से लगाए गए हैं।

स्कूलों में बाहरी लोगों की एंट्री पर पहले ही लग चुकी है रोक

बगरू की घटना ऐसे समय सामने आई है, जब राजस्थान शिक्षा विभाग ने सरकारी स्कूलों में मीडिया और आम लोगों के बिना वजह प्रवेश पर रोक लगा रखी है। ऐसे में CJP टीम के सरकारी स्कूल के निरीक्षण के लिए पहुंचने और ग्रामीणों के विरोध ने पूरे मामले को और विवादित बना दिया है।

रांका ने घटना में शामिल लोगों को 48 घंटे के भीतर गिरफ्तार करने और संबंधित आदेश वापस लेने की मांग की है। उन्होंने कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी भी दी है।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

दोनों बैंक अफसर थे, रिश्ते में आई दरार तो पति ने रच दिया खूनी खेल | पत्नी की गोली मारकर हत्या, बहन को मारा और फिर खुद भी दे दी जान

Judgment: बेटा-बहू घर में रहेंगे या नहीं, फैसला बुजुर्ग का? सुप्रीम कोर्ट ने साफ कर दिया अधिकार

निकाय चुनाव से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक उलटफेर, RAS अफसरों के तबादले, यहां देखें पूरी लिस्ट

60 की उम्र के बाद भी नौकरी का मौका | सरकारी पोर्टल पर बुजुर्गों के लिए 1.68 लाख वैकेंसी, 1.89 लाख ने कराया रजिस्ट्रेशन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *