भरतपुर
विश्व हिंदू परिषद (VHP) ने सनातन संस्कृति की जागृत चेतना को नई दिशा देने के लिए संस्कारशाला (Sanskarshala) अभियान को विस्तार देने का निर्णय लिया है। इस अभियान के तहत बच्चों और किशोरों को भारतीय संस्कार, पर्व-त्योहारों की पौराणिकता और महापुरुषों की वीरगाथाओं से अवगत कराकर उनमें राष्ट्रभक्ति और सामाजिक समरसता के भाव विकसित किए जा रहे हैं।
विहिप सेवा विभाग जयपुर प्रांत प्रमुख नरेश खंडेलवाल ने बताया कि संस्कारशालाओं में 4 से 14 वर्ष तक के बच्चों को भारतीय मूल्यों से जोड़ने के लिए आंगनवाड़ी की तर्ज पर विशेष शिक्षा दी जा रही है। इस कार्य में दुर्गा वाहिनी की प्रशिक्षित सदस्य और स्थानीय महिलाएं सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। भरतपुर में वर्तमान में 14 और धौलपुर में 11 संस्कारशालाएँ संचालित की जा रही हैं, और जल्द ही इस अभियान को और विस्तारित किया जाएगा।
महाकुंभ से प्रेरित अभियान को मिलेगा नया विस्तार
मुंबई में हाल ही में आयोजित विहिप सेवा विभाग की अखिल भारतीय ट्रस्टी एवं समिति बैठक में यह निर्णय लिया गया कि संस्कारशाला अभियान को पूरे देश में गांव-गांव, शहर-शहर फैलाया जाएगा। यह बैठक अब हर पांच वर्ष में आयोजित की जाएगी और इसमें पिछले कार्यों की समीक्षा के साथ आगे की योजनाओं पर मंथन किया जाएगा।
खंडेलवाल ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य बच्चों को पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित न रखते हुए उन्हें सनातन संस्कृति से गहराई से जोड़ना है। इस दौरान उन्हें भारतीय पर्वों, व्रतों, त्योहारों की ऐतिहासिकता और उनकी महत्ता के बारे में बताया जाता है, ताकि वे अपनी संस्कृति को आत्मसात कर सकें।
संस्कारशालाओं से बनेगी संस्कारवान पीढ़ी
संस्कारशालाओं में नियमित रूप से बच्चों को नैतिक शिक्षा, धार्मिक ग्रंथों की कहानियाँ, महापुरुषों की जीवन गाथाएँ और व्यावहारिक ज्ञान सिखाया जाता है। इस पहल के माध्यम से प्रयागराज महाकुंभ से उत्पन्न जागृति को नयी पीढ़ी तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।
संस्कारशाला अभियान न केवल बच्चों में भारतीय संस्कारों का बीजारोपण कर रहा है, बल्कि समाज में समरसता और सांस्कृतिक चेतना को भी सुदृढ़ कर रहा है। विहिप का यह प्रयास भविष्य की पीढ़ी को संस्कारित और संस्कृतिमय बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
नई हवा की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
आगरा में भांजे-मामी के इश्क में कत्ल, गुस्साए भाई ने बहन का गला रेता, लाश बोरे में फेंकी
हिमाचल प्रदेश में इन सरकारी कर्मचारियों पर गिरेगी गाज, अब किया ये गुनाह तो खत्म हो जाएगी उनकी नौकरी
हाई कोर्ट में सिविल जज के पदों पर भर्ती का जारी हुआ नोटिफिकेशन, इतने पदों पर होगी भर्ती
सरकारी कर्मचारियों को मिल सकते हैं 5 प्रमोशन! 8वें वेतन आयोग से नई उम्मीदें
जज बनने का सपना चकनाचूर! 366 उम्मीदवारों ने दी परीक्षा, एक भी नहीं हुआ पास
नई हवा’ की खबरें नियमित और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें
