UKPSC
सरकारी इंजीनियर बनने का सपना संजोने वाले युवाओं के लिए खुशखबरी। उत्तराखंड के विभिन्न विभागों में जूनियर इंजीनियर के लिए बंपर भर्ती निकली हैं। इसके लिए उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने उत्तराखंड सम्मिलित राज्य कनिष्ठ अभियंता सेवा परीक्षा 2021 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार निर्धारित तिथि तक आधिकारिक वेबसाइट ukpsc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
776 पदों पर होगी भर्तियां
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) 776 जूनियर इंजीनियर की भर्ती करेगा। नोटिफिकेशन जारी होने के साथ ही इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू गई है। उम्मीदवार 17 दिसंबर, 2021 तक आवेदन कर सकते हैं।
ऐसे करें आवेदन
योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 17 दिसंबर, 2021 तक पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों को उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) द्वारा जारी विस्तृत अधिसूचना ठीक से पढ़ लें।
योग्यता
उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित स्ट्रीम में इंजीनियरिंग डिप्लोमा होना चाहिए।
आयु
इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार की उम्र 18 वर्ष से 42 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इसके अलावा सरकार द्वारा आरक्षण के तहत छूट दी जाएगी।
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के जरिए किया जाएगा। लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- चिंगारी बनी काल: भरतपुर में शॉर्ट सर्किट ने बुझा दिया पूरा घर | एक ही दिन में अनाथ हुए दो मासूम, मां-बाप दोनों की दर्दनाक मौत
- 49 दिन बाद खुला ‘तेल का दरवाज़ा’: होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान का बड़ा फैसला | तेल-गैस कीमतें धड़ाम, भारत को मिली राहत—जेब पर कम होगा दबाव
- नागरिकता विवाद फिर भड़का: राहुल गांधी पर FIR का आदेश | इलाहाबाद हाईकोर्ट लखनऊ बेंच सख्त—CBI जांच के निर्देश, पुराने फैसले पर नया मोड़
- डमी उंगलियां, नकली रेटिना और फर्जी सिग्नेचर | जयपुर से भादरा तक फैला ‘डिजिटल धोखे’ का जाल, ATS ने दबोचा मास्टरमाइंड
- होटल के कमरे में खून का खेल | 1.5 घंटे की मुलाकात बनी मौत की कहानी… प्रेमिका ने ही प्रेमी का गला रेत दिया
- 100 KM सिर्फ 15 मिनट में! | अब आसमान से दौड़ेगा आपका रोज का सफर… भारत में ‘एयर टैक्सी’ की नई उड़ान
- SDM दफ्तर में रिश्वत का जाल: 60 हजार लेते ही दबोची गई अफसर | बैग से निकले 4 लाख, ACB का बड़ा ट्रैप
- बचत नहीं तो भविष्य अधूरा: होटल में जुटे शहर के दिमाग | निवेश के गुर सीखे, समय पर आने वालों को मिला इनाम
- हिजाब OK, बिंदी-तिलक NO? Lenskart की ग्रूमिंग गाइड पर बवाल | 27 पन्नों की पॉलिसी लीक, सोशल मीडिया पर भड़का विवाद
- नाम से खेल, जेब पर वार: बिना बताए बना दिया लोन का गारंटर | बैंक का फोन आया तो 72 साल के बुजुर्ग के उड़ गए होश
