अलवर
अलवर में राजस्थान के मंत्री टीकाराम जूली के घर के सामने राजीव गांधी पार्क से किसी का कटा हाथ मिलने के बाद सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही अरावली विहार थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस अब इस बात की तहकीकात करने में लगी है कि यहां किसी का मर्डर हुआ या कोई और वारदात हुई है।
पुलिस ने यह कटा दाहिना हाथ अलवर में मंत्री टीकाराम जूली के घर के सामने के पार्क में सोमवार को बरामद किया जिसके आसपास कुत्ते घूम रहे थे। ऐसे आशंका है कि कटा हाथ इसी इलाके में आसपास का ही किसी का है जिसके अंग काट काट कर यहां – वहां फेंक दिए गए। पुलिस को यह भी शक है कि आसपास कोई शव हो सकता है जहां से कुत्ते मृत शरीर का हाथ खींचकर ले आए।
पुलिस ने बताया कि हाथ पर बाल हैं जिससे अंदाज लगाया जा रहा है कि यह किसी पुरुष का हाथ हो सकता है। हाथ को देख कर लगता है कि यह करीब 35 से 40 साल की उम्र के व्यक्ति का है। हाथ भी कोहनी से थोड़ी ऊपर तक का है।
पुलिस ने हाथ को मॉर्चरी में रखवा दिया। आसपास में बॉडी की तलाश की जा रही है।अलवर में एक बार पहले इसी तरह की घटना हो चुकी है।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- सैनी समाज की बड़ी पहल | भुसावर में 40 जोड़ों का सामूहिक विवाह, तैयारियां जोरों पर
- लंबे इंतजार के बाद RAS-2024 परिणाम घोषित | राजस्थान को मिले 1096 नए अफसर, यहां देखें टॉप 20 की लिस्ट
- DA Hike: केंद्र सरकार ने बढ़ोतरी को दी मंजूरी, 1 करोड़ से ज्यादा कर्मचारियों को फायदा, पेंशनर्स को भी लाभ
- संदिग्ध मौत पर उठा सियासी-सामाजिक तूफान | विनीत प्रकरण की जांच बदली, अब डीएसपी करेंगे पड़ताल
- चिंगारी बनी काल: भरतपुर में शॉर्ट सर्किट ने बुझा दिया पूरा घर | एक ही दिन में अनाथ हुए दो मासूम, मां-बाप दोनों की दर्दनाक मौत
- 49 दिन बाद खुला ‘तेल का दरवाज़ा’: होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान का बड़ा फैसला | तेल-गैस कीमतें धड़ाम, भारत को मिली राहत—जेब पर कम होगा दबाव
- नागरिकता विवाद फिर भड़का: राहुल गांधी पर FIR का आदेश | इलाहाबाद हाईकोर्ट लखनऊ बेंच सख्त—CBI जांच के निर्देश, पुराने फैसले पर नया मोड़
- डमी उंगलियां, नकली रेटिना और फर्जी सिग्नेचर | जयपुर से भादरा तक फैला ‘डिजिटल धोखे’ का जाल, ATS ने दबोचा मास्टरमाइंड
- होटल के कमरे में खून का खेल | 1.5 घंटे की मुलाकात बनी मौत की कहानी… प्रेमिका ने ही प्रेमी का गला रेत दिया
- 100 KM सिर्फ 15 मिनट में! | अब आसमान से दौड़ेगा आपका रोज का सफर… भारत में ‘एयर टैक्सी’ की नई उड़ान
