इनकम टैक्स विभाग (Income Tax Department) ने नई वेबसाइट लॉन्च की, जिसमें AI असिस्टेंट ‘कर साथी’ (Kar Saathi) जोड़ा गया है। अब टैक्स से जुड़े सवालों के जवाब और सेवाएं एक ही प्लेटफॉर्म पर मिलेंगी।
नई दिल्ली
इनकम टैक्स से जुड़ा काम अब और आसान होने वाला है। आयकर विभाग ने गुरुवार को अपनी नई आधिकारिक वेबसाइट लॉन्च कर दी है, जिसमें पहली बार AI असिस्टेंट ‘कर साथी’ को जोड़ा गया है। यह डिजिटल सहायक करदाताओं को टैक्स से जुड़े सवालों के जवाब देने और प्रक्रियाओं को समझाने में मदद करेगा।
आयकर विभाग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (formerly Twitter) पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी। विभाग के अनुसार नई वेबसाइट पहले की तुलना में ज्यादा तेज, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाई गई है, ताकि लोग आसानी से टैक्स से जुड़ी जानकारी और सेवाओं तक पहुंच सकें।
सनसनी पर लगाम; सरकार ने रोकी टीवी चैनलों की टीआरपी | 4 हफ्ते तक नहीं आएगी रेटिंग रिपोर्ट
नई साइट का डिजाइन ऐसा तैयार किया गया है जिसमें स्मार्ट नेविगेशन और ज्यादा स्पष्ट जानकारी उपलब्ध होगी। इससे यूजर को अलग-अलग पेज ढूंढने की जरूरत कम पड़ेगी और जरूरी जानकारी एक ही जगह मिल जाएगी।
इस वेबसाइट में खास तौर पर AI आधारित ‘कर साथी’ जोड़ा गया है। यह असिस्टेंट करदाताओं को टैक्स से जुड़े सवालों के जवाब तुरंत देने में सक्षम होगा। यूजर हिंदी या अंग्रेजी में सवाल पूछ सकते हैं और उन्हें तुरंत मार्गदर्शन मिल जाएगा।
वेबसाइट को इस तरह बनाया गया है कि इसे डेस्कटॉप, मोबाइल और टैबलेट से आसानी से एक्सेस किया जा सके। इसमें टैक्स से जुड़ी जानकारी को तीन मुख्य हिस्सों में व्यवस्थित किया गया है—कर कानून और नियम, कर संबंधी सेवाएं और टैक्स ई-सर्विसेज—ताकि यूजर्स को एक ही प्लेटफॉर्म पर पूरी जानकारी मिल सके।
साइट में करदाताओं की मदद के लिए FAQ, इंटरनेशनल टैक्सेशन, टैक्स कैलेंडर, सर्कुलर और नोटिफिकेशन, इनकम टैक्स प्रावधान जैसे कई गाइडेंस टूल भी जोड़े गए हैं।
इससे पहले Ravi Agrawal, जो Central Board of Direct Taxes के अध्यक्ष हैं, एक कार्यक्रम में ‘कर साथी’ का जिक्र करते हुए बता चुके थे कि यह AI-सक्षम चैटबॉट 24 घंटे करदाताओं को सहायता प्रदान करेगा।
नई वेबसाइट के साथ आयकर विभाग का लक्ष्य टैक्स सिस्टम को और ज्यादा डिजिटल, पारदर्शी और आसान बनाना है, ताकि आम करदाता बिना जटिल प्रक्रियाओं के अपना टैक्स संबंधी काम निपटा सकें।
नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
डॉलर पर RBI का ‘सर्जिकल वार’ | बैंकों को अतिरिक्त डॉलर बेचने होंगे, रुपये में दिख सकती
‘नई हवा’ की खबरों को Subscribe करने के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़ें।
