आगरा में सनसनीखेज वारदात: बाथरूम में कपड़े धो रही थी पत्नी, पति ने गोलियों से भून डाला, परिचित के घर जाकर बोला- मर्डर करके आया हूं | बहू ने ऐसे बचाई जान

आगरा 

उत्तरप्रदेश के आगरा में मंगलवार दोपहर सनसनीखेज वारदात हुई। पति ने बाथरूम में  कपडे धो रही अपनी पत्नी को गोलियों से भून दिया। पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। उसने पत्नी के सिर में सात गोलियां मारी। पुत्रवधू ने उसे भागते समय देख लिया तो उस पर भी बंदूक तान दी लेकिन पुत्रवधू ने जैसे तैसे अपनी जान बचाई। हत्या करने के बाद आरोपी बोला- पत्नी उसकी बात नहीं मानती थी। इसलिए उसे मार दिया।

तड़ातड़ बरस रही गोलियों की आवाज सुनकर पड़ौसी दौड़े, लेकिन तब तक वह अपनी बाइक से फरार हो गया और अपने एक परिचित के घर पहुंच कर बोला- पत्नी का मर्डर करके आया हूं। इस पर उन लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया। हत्या करने के बाद वह बोला- पत्नी उसकी बात नहीं मानती थी। हर बात पर उल्टा जवाब देती थी। इस बात से आहत होकर मैंने उसे मार डाला।

घटना आगरा सदर के दुर्गा नगर की है जहां CRPF से रिटायर्ड  महेंद्र सिंह राठौर ने अपनी 48 साल की पत्नी नीतेश उर्फ़ नीता को गोलियों से भून दिया। महेंद्र सिंह राठौर ने CRPF से VRS लिया था और इसके बाद वह एक बैंक में गार्ड की नौकरी कर रहा था। उसके दो बेटे हैं। बड़े बेटे का एक्सीडेंट हो गया था। इस पर छोटा बेटा उसे लेकर अस्पताल गया था। जबकि पुत्रवधू पूजा पहली मंजिल पर कमरे में घर का काम कर रही थी। तभी गोलियां चलने की आवाज सुनकर वह नीचे की तरफ दौड़ी। उसने बताया कि ससुर के हाथ में बंदूक थी। यह देख कर वह चीख पड़ी। ससुर ने बंदूक उस पर तान दी। भागकर उसकी तरफ आने लगे। वह बुरी तरह घबरा गई। इसके बाद उसने अपने कमरे में पहुंचकर अंदर से दरवाजा बंद कर लिया।

पत्नी की हत्या करके महेंद्र सिंह राठौर बाइक से मोहल्ले वालों के सामने भागा। उसे पकड़ने की कोई हिम्मत नहीं जुटा सका। वह बंदूक भी अपने साथ ले गया था। भागकर अपने परिचित के घर पहुंचा और बताया कि उसने पत्नी को मार डाला। परिचित के फोन पर पुलिस मौके पर पहुंची और हत्यारोपी पति को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने हत्यारोपी पति से पूछताछ की। उसे अपने किए पर कोई पछतावा नहीं था। उसने पुलिस से कहा कि वह सेवानिवृत्ति के बाद घर लौटकर आया। उसे लगा कि घर पर बहुत सम्मान मिलेगा। पत्नी उसके इशारे पर नाचा करेगी। जो कहेगा, वही करेगी। मगर, यहां तो सब कुछ उल्टा ही मिला। पत्नी बात-बात पर ताना मारती थी।

उसकी बेइज्जती कर देती थी। उसकी बात पर पलट कर जवाब देती। वह उसके इस व्यवहार से परेशान आ चुका था। उससे कई बार कह चुका था कि अपनी आदत सुधार ले। कहीं ऐसा नहीं हो कि किसी दिन खून-खराबा हो जाए। दिन में वह आया, तो पत्नी ने उसे उल्टा जवाब दिया। इसी गुस्से में उसने पत्नी को मार डाला।

नोट: अपने मोबाइल पर  नई हवा’ की  खबरें  नि:शुल्क और नियमित प्राप्त करने  के लिए  व्हाट्सएप नंबर  9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें

बजरी की ट्रेक्टर-ट्रॉली चलाने देने की एवज में मासिक बंधी मांग रहा था थानेदार, ACB ने दलाल सहित रंगे हाथों दबोचा

NIRF रैंकिंग: रसातल में जाती राजस्थान की उच्च शिक्षा | जानिए दुर्दशा की वजह

किताब ही है जिंदगी…

नमाज पढ़ने के लिए रोकी गई रोडवेज बस, इसके बाद फिर ये हुआ | वीडियो

कटे वृक्ष सिमटते पर्वत…

IB ऑफिसर के लिए निकली बम्पर भर्ती, यहां जानें डिटेल 

सिर्फ 35 पैसे में मिलता है 10 लाख तक का बीमा कवर, ट्रेन में टिकट बुक करते वक्त करना होगा ये छोटा सा काम

लड़के वाले बोले- लड़की  मांगलिक है शादी नहीं कर सकते तो हाईकोर्ट ने दे दिए कुंडली जांच करने के आदेश | सुप्रीम कोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान और फिर दिया ये फैसला