5 सेकंड में उजड़ गया दोस्तों का सफर | बालाजी के दर्शन कर लौट रही SUV हवा में उछली, पलटते ही एक की मौत

दौसा के सिकंदरा क्षेत्र में NH-21 पर तेज रफ्तार SUV डिवाइडर से टकराकर कई पलटियां खाती हुई खेत में जा गिरी। हादसे में हनुमानगढ़ निवासी राजपाल की मौत, पांच घायल। पूरी घटना CCTV में कैद।

‘नई हवा’ की खबरों से जुड़ने के लिए हमारे WhatsApp Channel को follow करें ।

दौसा 

मेहंदीपुर बालाजी के दर्शन कर लौट रहे सात दोस्तों को शायद अंदाजा भी नहीं था कि कुछ ही पलों बाद उनकी खुशियों से भरी यात्रा चीखों में बदल जाएगी। नेशनल हाईवे-21 पर रविवार को ऐसा खौफनाक हादसा हुआ कि जिसने भी उसका CCTV वीडियो देखा, उसकी सांसें थम गईं।

सिकंदरा थाना क्षेत्र के रेटा गांव के पास दोपहर करीब 11 बजे तेज रफ्तार से दौड़ रही एक एसयूवी अचानक बेकाबू हो गई। अगले ही पल वाहन डिवाइडर से टकराया, हवा में उछला और कई पलटियां खाते हुए सड़क छोड़ खेतों में जा गिरा। हादसा इतना भयावह था कि वाहन के पलटते ही उसके दरवाजे खुल गए और दो युवक बाहर जा गिरे।

अब शिकायत लिखनी नहीं पड़ेगी… बस बोलिए | ‘समाधान दीदी’ से मातृभाषा में दर्ज होगी सरकारी शिकायत, सिस्टम में AI की नई क्रांति

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ऐसा लग रहा था मानो SUV सड़क पर नहीं, बल्कि किसी फिल्मी स्टंट की तरह हवा में उछल रही हो। दुर्घटना के दौरान गाड़ी का एक टायर भी निकल गया और काफी दूर तक हाईवे पर लुढ़कता चला गया।

हादसे का पूरा घटनाक्रम पास में लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गया। वीडियो में तेज रफ्तार की भयावह कीमत साफ दिखाई दे रही है। घटना के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीर सबसे पहले मदद के लिए दौड़े।

पुलिस के अनुसार एसयूवी में कुल सात दोस्त सवार थे, जो मेहंदीपुर बालाजी के दर्शन कर हनुमानगढ़ लौट रहे थे। रेटा गांव के पास पहुंचते ही चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और कुछ सेकंड में सब कुछ बदल गया।

इस दर्दनाक हादसे में हनुमानगढ़ निवासी राजपाल की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पांच युवक घायल हो गए। घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां एक की हालत गंभीर होने पर उसे जयपुर के एसएमएस अस्पताल रेफर किया गया। बाकी घायलों का इलाज जारी है।

सूचना मिलते ही सिकंदरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू कराया। मृतक के शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। थाना प्रभारी अशोक चौधरी ने बताया कि शुरुआती जांच में हादसे की वजह तेज रफ्तार सामने आ रही है, हालांकि दुर्घटना के वास्तविक कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है।

कुछ सेकंड का यह हादसा एक परिवार से उसका बेटा छीन ले गया, जबकि कई घरों में चिंता और दुआओं का माहौल छोड़ गया।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

‘एक बटन और पूरा खाता लॉक’ | RBI ला रहा ‘किल स्विच’—डिजिटल पेमेंट फ्रॉड पर लगेगा डिजिटल ताला

डीजल नहीं, पानी छोड़कर दौड़ेगी ट्रेन | भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को मिली हरी झंडी, दुनिया के चुनिंदा देशों की कतार में पहुंचा देश

30 की उम्र में ही हड्डियां हो रहीं खोखली | ये आदतें चुपचाप शरीर को बना रही हैं ‘फ्रैक्चर मशीन’

‘नई हवा’ की खबरों से जुड़ने के लिए हमारे WhatsApp Channel को follow करें ।