जन्मदिन की खुशी मातम में बदली | यमुना में एक साथ कूदे 6 बच्चे, 4 की मौत से आगरा दहला

आगरा के बल्केश्वर मंदिर के सामने यमुना नदी में नहाने गए 6 बच्चों में से 4 की दर्दनाक मौत हो गई। जन्मदिन की खुशी मातम में बदल गई, जबकि 11 वर्षीय विक्की का शव 5 घंटे बाद निकाला गया।

आगरा 

आगरा में जन्मदिन की खुशियां कुछ ही मिनटों में चीखों और मातम में बदल गईं। बल्केश्वर मंदिर के सामने यमुना नदी में नहाने गए 6 बच्चे अचानक गहरे पानी में समा गए। घाट पर मौजूद लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले नदी मौत का कुंड बन चुकी थी। हादसे में 4 बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 2 को किसी तरह बचा लिया गया।

शुभेंदु अधिकारी के इस कदम से भड़क गया बांग्लादेश

NEET पर देशभर में हड़कंप | 22 लाख छात्रों की परीक्षा रद्द, पेपर लीक के तार करोड़ों के खेल से जुड़े, CBI जांच के आदेश

घटना थाना कमला नगर क्षेत्र की है। एत्माद्दौला के विद्यापुरम निवासी सौरभ की बेटी नित्या का जन्मदिन था। परिवार में जश्न का माहौल था और रिश्तेदारी से कई बच्चे भी आए हुए थे। अगले दिन भीषण गर्मी के बीच सभी बच्चे बल्केश्वर मंदिर के सामने यमुना में नहाने पहुंच गए।

बताया जा रहा है कि करीब 11 बजे सभी ने एक साथ नदी में छलांग लगा दी। शुरुआत में सबकुछ सामान्य लगा, लेकिन कुछ ही सेकंड में बच्चे गहरे पानी की तरफ खिंचने लगे। एक-एक कर सभी डूबने लगे तो घाट पर अफरा-तफरी मच गई। लोगों की चीख-पुकार सुनकर आसपास भारी भीड़ जमा हो गई।

देखते ही देखते नदी में समाने लगे बच्चे

हादसे में महक (19), कान्हा (22), अंशु (20) निवासी कुंजनपुर थाना सादाबाद, हाथरस, रिया (17) निवासी तारसी थाना हाईवे मथुरा, काजल (17) निवासी विद्यापुरम और 11 वर्षीय विक्की नदी में बह गए।

आखिर खत्म हुआ इंतजार | RPSC ने जारी की SI भर्ती 2021 री-एग्जाम डेट, नए अभ्यर्थियों की एंट्री बंद

सूचना मिलते ही थाना कमला नगर पुलिस, राहत टीम और स्थानीय गोताखोर मौके पर पहुंच गए। घंटों की मशक्कत के बाद पांच बच्चों को नदी से बाहर निकाला गया। गंभीर हालत में महक, कान्हा और रिया को एसएन अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। उधर 11 वर्षीय विक्की की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया गया। करीब 5 घंटे बाद उसका शव भी नदी से निकाल लिया गया। काजल और अंशु को सुरक्षित बचा लिया गया।

‘चार बेटियों के बाद एक बेटा हुआ था…’

घटना के बाद परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। विक्की के पिता राकेश की हालत सबसे ज्यादा खराब दिखी। रोते हुए उन्होंने कहा कि “चार बेटियों के बाद बड़ी मन्नतों से बेटा हुआ था… भगवान ने वो भी छीन लिया।”

मौके पर मौजूद संध्या ने बताया कि सभी बच्चे सुबह साथ आए थे और नदी में नहाने लगे। अचानक गहराई में जाने से सब डूबने लगे। कान्हा ने कई लोगों को बाहर खींचने की कोशिश की, लेकिन खुद भी नदी में समा गया। काजल भी बचाने उतरी थी, वह भी डूबने लगी, लेकिन किसी तरह किनारे तक पहुंची और उसे बाहर खींच लिया गया।

जन्मदिन के अगले दिन घरों में पसरा सन्नाटा

जिस घर में एक रात पहले जन्मदिन की खुशियां थीं, वहां अब सिर्फ रोने की आवाजें हैं। रिश्तेदारों और मोहल्ले के लोगों की आंखें नम हैं।  घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्रीय विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह भी मौके पर पहुंचे। डीसीपी सिटी सैय्यद अली अब्बास ने बताया कि यमुना में डूबने से 4 बच्चों की मौत हुई है और दो को सुरक्षित बचा लिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

नई हवा’ की  खबरें  नियमित  और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए  व्हाट्सएप नंबर  9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें