आगरा में तापमान 46.5°C पहुंचने के बाद प्रशासन ने 8वीं तक के स्कूल बंद कर दिए हैं। ताजमहल पर पर्यटकों की संख्या भी आधी रह गई है और लू ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है।
‘नई हवा’ की खबरों से जुड़ने के लिए हमारे WhatsApp Channel को follow करें ।
आगरा
Agra इस वक्त भीषण गर्मी और लू की ऐसी मार झेल रहा है कि सड़कें दोपहर में वीरान पड़ने लगी हैं। तापमान 46.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है और हालात इतने खराब हो गए कि प्रशासन को स्कूलों पर ताला लगाना पड़ा। 20 मई को कक्षा 8 तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे, जबकि 9वीं से 12वीं तक की पढ़ाई ऑनलाइन होगी।
झुलसा देने वाली धूप का असर अब Taj Mahal पर भी साफ दिखाई देने लगा है। आम दिनों में पर्यटकों से गुलजार रहने वाला ताजमहल अब दोपहर में सूना पड़ने लगा है। हालत यह है कि मशहूर डायना बेंच तक तपकर तंदूर जैसी हो गई है। पर्यटक उस पर बैठकर फोटो खिंचवाने से बच रहे हैं, क्योंकि धूप में सीट इतनी गर्म हो रही है कि कुछ सेकंड बैठना भी मुश्किल हो रहा है।
मौसम विभाग ने 24 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है। इसी चेतावनी को देखते हुए जिला प्रशासन हरकत में आया। जिला विद्यालय निरीक्षक चंद्रशेखर ने आदेश जारी करते हुए कहा कि सभी बोर्डों के सरकारी, सहायता प्राप्त, वित्तविहीन और मान्यता प्राप्त स्कूलों में नर्सरी से 8वीं तक 20 मई को अध्यापन कार्य पूरी तरह बंद रहेगा। आदेश का उल्लंघन करने वाले स्कूलों पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।
डीएम Manish Bansal के निर्देश पर यह फैसला लिया गया। प्रशासन का कहना है कि बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए यह कदम जरूरी था, क्योंकि दोपहर की गर्म हवाएं अब सीधे शरीर को झुलसा रही हैं और बाहर निकलना जोखिम भरा होता जा रहा है।
नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
‘नई हवा’ की खबरों से जुड़ने के लिए हमारे WhatsApp Channel को follow करें ।
