मथुरा में बुजुर्ग महिला की हत्या, घर में चारपाई पर पड़ा मिला खून से लथपथ शव

मथुरा 

उत्तर प्रदेश के मथुरा में थाना हाई वे इलाके के पालिखेड़ा गांव में एक बुजुर्ग महिला की उस समय हत्या कर दी गई जब घर पर सो रही थी। मृतका शव घर में खून से लथपथ हालत में एक चारपाई पर पड़ा मिला। हत्या की वारदात के बाद मथुरा में सनसनी फ़ैल गई।

मृतका की शिनाख्त मथुरा के थाना पालिखेड़ा गांव निवासी 65 वर्षीय शकुंतला देवी के रूप में हुई है। महिला अपने बेटे हरि सिंह के साथ गांव पालिखेड़ा में रहती थी। बुधवार की सुबह जब कृष्णा उठी तो उसने अपनी दादी का खून से लथपथ शव देखा। जिसके बाद इसकी जानकारी गांव में हुई और कोहराम मच गया। मंगलवार को हरी सिंह अपनी ससुराल गया था।

बुजुर्ग महिला के पास उसकी नातिन कृष्णा थी। दादी नातिन अलग – अलग कमरे में सोए हुए थे। इसी का फायदा उठाकर देर रात किसी अज्ञात व्यक्ति ने महिला की हत्या कर दी। मृतका की नातिन कृष्णा ने पुलिस को बताया कि वह सुबह 4:10 पर उठी तो उसने अपनी दादी को देखा तो खून से लथपथ बिस्तर में पड़ी थीं। घर में लूटपाट जैसी कोई घटना नहीं हुई है। परिजनों के अनुसार उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। पुलिस घटना की जांच में जुटी है। मृतका शकुंतला देवी के भतीजे जितेश ने बताया कि  जब कृष्णा से जानकारी की तो उसने बताया कि वह सोई थी रात में कुछ हलचल की आवाज आई तो सोचा कि बिल्ली होगी और फिर सो गई।

कांग्रेसी विधायक दिव्या मदेरणा के तेवरों से पार्टी हुई असहज, पीएचईडी मंत्री को बताया रबर स्टांप तो राजे की तारीफ

पांच साल के मासूम का चेहरा कुत्ते ने ऐसा चबाया कि रूह कांप जाए, डेढ़ घंटे की सर्जरी में लगाने पड़े सौ टांके

रजिस्ट्री ऑफिस में डीड राइटर घूस लेते हुए गिरफ्तार, आरोपी बोला; ऊपर के अधिकारियों को भी पहुंचानी पड़ती है दलाली

चैत्र नवरात्रि कब से हो रहे हैं शुरू, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

खुशियां सजाएं

एक फैसला और अचानक मौन हो गई देश भर में स्थानीय  रेडियो कार्यक्रम की आवाज़, सुर खामोश

Exit polls 2022: यूपी में फिर योगी सरकार, पंजाब में आप भारी, यहां जानिए सभी एक्जिट पोल

कब से लगेंगे होलाष्टक? होली से 8 दिन पहले शुभ कार्यों पर क्यों लग जाती है रोक? जानिए वजह

जानिए घरेलू हिंसा और दहेज़ प्रताड़ना पर क्या है कानून