भरतपुर के पूर्व क्रिकेटर साकेत गौतम ने राजस्थान क्रिकेट संघ की मैच रेफरी परीक्षा में चौथा स्थान प्राप्त किया। परीक्षा पास करते ही उन्हें राज्यस्तरीय काल्विन क्रिकेट प्रतियोगिता में मैच रेफरी की जिम्मेदारी सौंपी गई।
‘नई हवा’ की खबरों से जुड़ने के लिए हमारे WhatsApp Channel को follow करें ।
भरतपुर
क्रिकेट मैदान पर बल्ले और गेंद से पहचान बनाने के बाद अब भरतपुर के पूर्व क्रिकेटर साकेत गौतम ने प्रशासनिक भूमिका में भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा दिया है। राजस्थान क्रिकेट संघ (RCA) द्वारा आयोजित मैच रेफरी परीक्षा में साकेत गौतम ने पूरे प्रदेश में चौथा स्थान हासिल कर भरतपुर का नाम रोशन किया है।
जिला क्रिकेट संघ भरतपुर के सचिव शत्रुघन तिवारी ने बताया कि राजस्थान क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित इस परीक्षा में प्रदेशभर से 33 पूर्व क्रिकेटरों ने भाग लिया था। इनमें से केवल 22 अभ्यर्थी ही परीक्षा उत्तीर्ण कर सके। परीक्षा में सफल होने के लिए 80 अंकों में से न्यूनतम 35 अंक प्राप्त करना अनिवार्य था, जबकि साकेत गौतम ने 51 अंक हासिल कर राजस्थान में चौथा स्थान प्राप्त किया।
मैच रेफरी के रूप में साकेत गौतम अब क्रिकेट मैचों के दौरान मैदान और वेन्यू की स्थिति की निगरानी, मेजबान संघ द्वारा की गई व्यवस्थाओं का मूल्यांकन, निर्धारित समय में ओवर पूरे करवाने, पेनल्टी लागू करवाने तथा अनुशासनात्मक मामलों पर नजर रखने जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाएंगे। इसके अलावा वे अंपायरों और स्कोररों की रिपोर्ट तैयार कर राजस्थान क्रिकेट संघ को भेजेंगे।
विशेष बात यह है कि परीक्षा पास करने के तुरंत बाद ही राजस्थान क्रिकेट संघ ने साकेत गौतम को राज्यस्तरीय काल्विन क्रिकेट प्रतियोगिता में मैच रेफरी की जिम्मेदारी सौंप दी है, जहां वे अपनी नई भूमिका का निर्वहन कर रहे हैं।
साकेत गौतम की इस उपलब्धि पर जिला क्रिकेट संघ भरतपुर के अध्यक्ष विष्णु लोहिया, उपाध्यक्ष राजकुमार जैन एवं अजय कुमार शर्मा, संयुक्त सचिव अरुण गुप्ता एवं भरत कुमार, कोषाध्यक्ष मुनेंद्र तिवारी, सदस्य बीनू सिंह, अवदेश खटाना, गौरव चौधरी, राहुल लोहिया, नाहर सिंह, विनोद शर्मा, देवेंद्र सिंह कालू तथा वरिष्ठ खेल पत्रकार संजीव चिनिया सहित खेल जगत से जुड़े लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है।
नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
‘एक बटन और पूरा खाता लॉक’ | RBI ला रहा ‘किल स्विच’—डिजिटल पेमेंट फ्रॉड पर लगेगा डिजिटल ताला
30 की उम्र में ही हड्डियां हो रहीं खोखली | ये आदतें चुपचाप शरीर को बना रही हैं ‘फ्रैक्चर मशीन’
‘नई हवा’ की खबरों से जुड़ने के लिए हमारे WhatsApp Channel को follow करें ।
