बीकानेर
राजस्थान में शिक्षा विभाग ने सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में क्लास 9 और 11 के एग्जाम की डेट घोषित कर दी है। इनकी परीक्षाएं अप्रेल के महीने में शुरू हो जाएंगी और मई के शुरुआत में समाप्त हो जाएंगी। बुधवार को विभाग ने इन परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी किया। विभाग की कोशिश है कि जुलाई में शिक्षण सत्र शुरू हो जाए।
माध्यमिक शिक्षा निदेशालय की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार कक्षा नौ और कक्षा 11 के विद्यार्थियों के लिए वार्षिक परीक्षा का आयोजन 28 अप्रेल से 11 मई के मध्य समान परीक्षा योजना के तहत होगी। अभी टाइम टेबल जारी नहीं हुआ है, क्योंकि यह परीक्षा जिला स्तर पर होनी है इसलिए प्रत्येक जिला का टाइम टेबल अलग-अलग हो सकता है। परीक्षा का पाठ्यक्रम कोरोना के कारण घटाए गए सिलेबस के आधार पर होगा।
छठी व सातवीं की परीक्षा स्कूल स्तर पर ली जाएगी। स्कूल ही पेपर तैयार करेंगे। कक्षा 1 और कक्षा 4 के लिए परीक्षा का आयोजन नहीं कराया जाएगा एवं सतत और व्यापक मूल्यांकन के आधार पर ही इन्हें अगले कक्षाओं में क्रमोन्नत किया जाएगा। आवश्यकता के अनुसार पेन और पेपर परीक्षा ली जाएगी।
परीक्षाएं ग्यारह मई तक चलेंगी। रिजल्ट घोषित करने के लिए स्कूलों को कम से कम एक सप्ताह का समय भी दिया जाएगा। इसलिए यह अब तय है कि नया शिक्षण सत्र अब मई में शुरू नहीं हो पाएगा। नया शिक्षा सत्र अब जुलाई से शुरू होने की उम्मीद की जा रही है।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- रेलकर्मियों के लिए बड़ा बदलाव, अब पास बनवाने के लिए नहीं लगाने होंगे दफ्तरों के चक्कर | रेलवे बोर्ड ने खत्म की पुरानी व्यवस्था
- 24 नहीं, 12 घंटे से ज्यादा ड्यूटी भी नहीं, रेजिडेंट डॉक्टरों के हक में DMA का बड़ा ऐलान | छुट्टियां रोकने वालों पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी
- खाली नहीं रहेगी MPUAT की एक इंच जमीन, अगले 10 साल का ‘सीड मिशन’ तैयार, कुलगुरु प्रो. प्रताप सिंह ने दिया बड़ा लक्ष्य | बीज उत्पादन बढ़ाकर आत्मनिर्भरता पर फोकस
- रैली के 7 दिन बाद भी सुनवाई नहीं, किसान फिर जुटेंगे रणभेरी बजाने | लटूरिया हनुमान मंदिर में तय होगी BDA के खिलाफ आंदोलन की अगली रणनीति
- राजस्थान की इंडस्ट्री को नई उड़ान, एक्सपोर्ट डायरेक्टरी-2026 का भव्य विमोचन, सचिवालय में दिखा बड़ा औद्योगिक संदेश | मुख्य सचिव ने बताया ‘राज्य की वैश्विक पहचान का दस्तावेज’
- CBSE में भूचाल, चेयरमैन-सेक्रेटरी हटाए गए, OSM सिस्टम पर बवाल के बीच साइबर अटैक से हिला पोर्टल | संसद की स्थायी समिति में बोर्ड की जमकर क्लास
- भरतपुर में माहेश्वरी महिला संगठन की नई टीम का गठन | प्रीती मोहता को मिली कमान, महिलाओं ने संभाली नेतृत्व की जिम्मेदारी
- खेत का बंटवारा कराने की कीमत 1 लाख | 50 हजार जेब में डालते ही पटवारी पर टूट पड़ी ACB, रंगे हाथों गिरफ्तारी
- लाउडस्पीकर लेकर घर के बाहर पहुंचे लोग, बोले- ‘4 जून आ रही है…’ | बंगाल में ‘कटमनी’ लौटाने को मजबूर हुए TMC नेता!
- गोदाम में बिछी खून की चादर, गला रेतकर खत्म कर दिया भाजपा नेता को | रात तक इंतजार करती रही फैमिली, सुबह मिली लाश
