RBI ने SGB 2020-21 सीरीज VII के लिए प्रीमैच्योर रिडेम्पशन खोला, निवेशकों को 205% तक रिटर्न का मौका, जानिए पूरी डिटेल।
नई दिल्ली
सोने में निवेश करने वालों के लिए बड़ा मौका सामने आया है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (SGB) 2020-21 सीरीज VII के निवेशकों के लिए प्रीमैच्योर रिडेम्पशन विंडो खोल दी है। यानी निवेशक अब समय से पहले स्कीम से बाहर निकलकर जबरदस्त मुनाफा कमा सकते हैं।
₹5,051 से ₹15,254—रिटर्न ने चौंकाया
इस सीरीज का इश्यू प्राइस 5,051 रुपए प्रति यूनिट था, जबकि अब रिडेम्पशन प्राइस 15,254 रुपए तय किया गया है। यानी निवेशकों को करीब 205% का रिटर्न मिल सकता है।
यह कीमत इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) द्वारा पिछले तीन कारोबारी दिनों में तय 24 कैरेट सोने की औसत कीमत के आधार पर तय की गई है।
पत्नी का गला घोंटा, फिर खुद झूल गया पति | राजस्थान से गुरुग्राम तक फैली घरेलू कलह की खौफनाक कहानी
ब्याज का भी डबल फायदा
इस स्कीम में निवेशकों को हर साल 2.5% का फिक्स्ड ब्याज भी मिलता है, जो साल में दो बार सीधे बैंक खाते में जमा होता है। यानी रिटर्न के साथ-साथ नियमित इनकम भी।
5 साल बाद एग्जिट का विकल्प
SGB 2020-21 सीरीज VII को 20 अक्टूबर 2020 को जारी किया गया था। इसकी मैच्योरिटी अवधि 8 साल है, लेकिन 5 साल बाद निवेशकों को प्रीमैच्योर रिडेम्पशन का विकल्प मिलता है।
अब RBI की ओर से विंडो खुलने के बाद निवेशक चाहें तो मुनाफा बुक कर सकते हैं।
कैसे करें रिडेम्पशन?
निवेशकों को अपने बैंक, स्टॉक होल्डिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (SHCIL) ऑफिस या डाकघर में आवेदन देना होगा, जहां से बॉन्ड खरीदे गए थे।
रिडेम्पशन की राशि सीधे रजिस्टर्ड बैंक खाते में ट्रांसफर हो जाएगी।
टैक्स नियम भी जान लें
- मैच्योरिटी पर भुनाने पर—पूंजीगत लाभ टैक्स फ्री
- 12 महीने से ज्यादा होल्ड—लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन टैक्स
- कम अवधि—इनकम टैक्स स्लैब के अनुसार टैक्स
- सेकेंडरी मार्केट से खरीदे बॉन्ड—कोई छूट नहीं
- ब्याज आय—हर स्थिति में टैक्सेबल
नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
100 KM सिर्फ 15 मिनट में! | अब आसमान से दौड़ेगा आपका रोज का सफर… भारत में ‘एयर टैक्सी’ की नई उड़ान
‘नई हवा’ की खबरों से जुड़ने के लिए हमारे WhatsApp Channel को follow करें ।
